फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ते वजन या मोटापे से हैं परेशान, तो किचन में रखी ये चीजें कर सकती हैं मदद

Sun, 10 Jan 2021 08:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 10 Jan 2021 08:42 AM IST
विज्ञापन
These things kept in the kitchen can control obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हम अपने खानपान का बिल्कुल ध्यान नहीं देते, जिसके चलते हम बाहर का फिर कुछ भी अनहेल्दी खाना खा लेते हैं। ये खाना हमें बीमार तो करता ही है, साथ ही इसका सीधा असर हमारे मोटापे पर पड़ता है। ऐसे में हम इस मोटापे को कम करने के लिए कई तरह की महंगी-महंगी चीजों का सेवन करते हैं और यहां तक कि जिम भी जाते हैं। लेकिन कई बार इन चीजों का फायदा हमारे शरीर को नहीं पहुंचता है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको अपना वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

These things kept in the kitchen can control obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हमारे घर के किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनके फायदों के बारे में हम नहीं जानते। लेकिन असल में ये चीजें हमारे बढ़ते वजन को कम करने में काफी मदद कर सकती है। इसी में से एक चीज है अजवाइन। जब हमारा पेट खराब होता है, तो हमें गुनगुने पानी के साथ अजवाइन खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप अपने खाने में अजवाइन डालकर इसका सेवन करते हैं, तो आपका खाना तो आसानी पच ही जाएगा। साथ ही फैट भी जमा नहीं होगा, क्योंकि इसमें अजवाइन आपकी मदद करती है।

These things kept in the kitchen can control obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आपने पिज्जा, पाश्ता या फिर सैंडविच आदि तो खाया ही होगा, तो आपने ये भी जरूर ध्यान दिया होगा कि हम इनमें ओर्गेनो जरूर डालते हैं। किसी भी चीजा का स्वाद बढ़ाने के लिए हम उसमें ओर्गेनो डालते हैं। लेकिन लोग ये नहीं जानते कि ओर्गेनो महज खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद नहीं करता बल्कि, ये हमारे वजन को बढ़ने से रोकने में भी काफी मददगार हो सकता है। बस हमें इसे अपने खाने में डालकर इसका सेवन करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These things kept in the kitchen can control obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

नींबू के सेवन से भी वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है। नींबू को हम कई तरीकों से इस्तेमाल करते हैं। जैसे- नींबू पानी, सब्जी में नींबू का रस डालकर, नींबू का आचार आदि। वहीं, अगर आपको अपना वजन कम करना है तो आपको नींबू का सेवन करना चाहिए। आप प्रत्येक दिन सुबह खाली पेट एक गुनगुने पानी के गिलास में नींबू का रस डालकर इस पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही आपके पेट से जुड़ी कई बीमारियां भी दूर हो सकती हैं।

विज्ञापन
These things kept in the kitchen can control obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वजन कम करने के लिए पुदीना भी काफी लाभदायक माना जाता है। पुदीने का इस्तेमाल शिंकजी के तौर पर या फिर चटनी बनाकर किया जा सकता है। पुदीने के इस्तेमाल से पेट में चर्बी होने से रूकती है। पुदीने के सेवन से खाना पचाने में भी बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा जिस रोजमेरी का इस्तेमाल आप ब्यूटी फेस पैक में मिलाकर करते हैं, उसी का नियमित रूप से सेवन करने से आपके पेट में चर्बी नहीं होती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed