फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बवासीर की समस्या से हैं परेशान तो ये घरेलू उपाय दिला सकते हैं आराम, जानें इसके लक्षण और कारण

Wed, 23 Dec 2020 04:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Dec 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
piles treatment: these home remedies for piles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के दौर में हर एक व्यक्ति को बीमारियों से बचकर रहना पड़ता है, लेकिन कई बीमारियां ऐसी भी हैं जो उम्र के किसी न किसी पड़ाव पर हो ही जाती हैं। इसी में से एक बीमारी है बवासीर। लगभग 60 प्रतिशत लोगों को ये बीमारी कभी न कभी हो ही जाती है। ऐसे में इस बीमारी का सही समय पर पता लगना और सही समय पर इसका इलाज करना बेहद जरूरी है, नहीं तो ये आगे चलकर काफी तकलीफ दे सकती है। तो चलिए आपको आज बवासीर के लक्षण, कारण और कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं, जो आपके बेहद काम आ सकते हैं।

piles treatment: these home remedies for piles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बवासीर दो तरह की होती है। पहली खूनी बवासीर, जिसमें किसी तरह का दर्द तो नहीं होता लेकिन मलत्याग करते समय खून आता है। जबकि दूसरी बादी बवासीर होती है, जिसमें पेट में गैस, कब्ज जैसी समस्याएं बनी रहती है और जलन व खुजली होती रहती है। साथ ही इसमें असहनीय दर्द भी होता है। बवासीर होने के लक्षणों की बात करें तो इसमें कई लक्षण शामिल हैं। जैसे- शौच के बाद पेट साफ ना होने का एहसास होना, शौच के वक्त काफी ज्यादा दर्द होना, गुदा के आसपास सूजन रहना, खुजली रहना और लालीपन आना, बार-बार मल त्यागने की इच्छा होना और गुदा के आसपास कठोर गांठ जैसा महसूस होना एवं उसमें दर्द होना आदि।

piles treatment: these home remedies for piles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं, बवासीर होने के कई कारण भी होते हैं। जो लोग अधिक मिर्च मसाले से बना हुआ खाना खाते हैं, उन्हें ये बीमारी होने का काफी ज्यादा खतरा होता है। जो लोग काफी ज्यादा समय तक खड़े रहते हैं और जो लोग काफी ज्यादा भारी वजन उठाते हैं उन्हें भी बवासीर होने का खतरा बना रहता है। वहीं, बवासीर होने का एक कारण कब्ज भी है क्योंकि कब्ज में मल सूखा व कठोर होता है। इसके कारण व्यक्ति को मल त्याग करने में काफी कठिनाई होती है और इसी वजह से काफी देर तक शौचालय में बैठना भी पड़ता है, जिसके कारण रक्तवाहिनियों पर जोर पड़ता है और वो फूलकर लटक जाती हैं जिन्हें मस्सा कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
piles treatment: these home remedies for piles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जो लोग इस बीमारी से ग्रस्त होते हैं, वो कई घरेलू नुस्खों के जरिए इसमें काफी आराम पा सकते हैं। जैतून का तेल इसमें काफी मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें सूजन को ठीक करने वाले गुण होते हैं। ये रक्तवाहिकाओं में आई सूजन को कम करता है, इसलिए इस तेल को बादी बावासीर के मस्सों पर लगाने से फायदा मिलता है। इसके अलावा शुद्ध बादाम का तेल भी सूजन और जलन को कम करने में लाभदायक माना जाता है। यही नहीं, कच्चे नारियल की जटाओं को जलाकर उसकी भस्म तैयार कर लें। इसके बाद इसे ताजे मट्ठे में मिलाकर नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

विज्ञापन
piles treatment: these home remedies for piles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एलोवेरा भी बवासीर में राहत देने का काम करता है। इसमें सूजनरोधक गुण होते हैं, जिसकी वजह से ये आंतरिक और बाह्य दोनों प्रकार की बवासीर में लाभदायक माना जाता है। साथ ही इससे जलन भी कम होती है, जिसके कारण कब्ज की समस्या नहीं होती है। एलोवेरा जेल को गुदा के बाहर मस्सों पर लगाने से भी काफी आराम मिलता है। नींबू के रस में शहद और अदरक मिलाकर इसका सेवन करने से भी बवासीर में काफी मदद मिलती है। इसके अलावा अंजीर को रात में एक गिलास में भिगोकर रख दें, और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। साथ में वो पानी भी पिएं, जिसमें अंजीर भिगोए थे। इससे भी बवासीर में फायदा मिलता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed