तनाव की समस्या तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का बोझ और अनियमित जीवनशैली की वजह से युवा जल्द ही तनाव की चपेट में आ रहे हैं। एक शोध का कहना है कि अच्छी और गहरी नींद इस तनाव को कम कर सकती है। दरअसल, हर इंसान किसी न किसी बात को लेकर चिंतित रहता है लेकिन जब यह चिंता काफी बढ़ जाती है तो तनाव का रूप ले लेती है। हेल्थ-टेक स्टार्टअप विवांत के सर्वे के अनुसार 30 फीसद कामकाजी पेशेवरों को काम के दौरान मानसिक और भावनात्मक जोखिमों से जूझना पड़ता है। जबकि 28 फीसद लोग अवसाद से ग्रसित रहते हैं।
तनाव की चपेट में हैं 30 फीसदी कामकाजी, भरपूर नींद से खत्म हो सकती है यह समस्या
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन