फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: सुबह की डाइट में शामिल करें भीगे चने, पेट से लेकर मांसपेशियों तक को मिलेगा लाभ

Sun, 04 Oct 2026 09:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Oct 2026 09:30 AM IST
सार

भीगे चने पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं, जिनमें प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। इन्हें संतुलित आहार में शामिल करने से ऊर्जा, मांसपेशियों, पाचन और वजन प्रबंधन में मदद मिल सकती है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स और फाइबर के कारण डायबिटीज व हृदय स्वास्थ्य के लिए भी यह फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
Soaked Chickpeas Benefits for Digestion, Muscles and Weight Management
भीगे चने - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी है, जिनसे शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। इसके लिए बहुत महंगी चीजें लाने की जरूरत नहीं है, घर पर ही मौजूद कई खाद्य पदार्थों से इसकी आसानी से पूर्ति हो सकती है। हमारी रसोई में मौजूद कई सामान्य चीजें भी पोषण से भरपूर होती हैं। इन्हीं में से एक है चना। खासकर रातभर पानी में भिगोकर रखे गए चने सुबह खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।



चना लंबे समय से भारतीय खान-पान का हिस्सा रहा है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने से लेकर पाचन और मांसपेशियों के स्वास्थ्य तक में भूमिका निभाते हैं। नियमित आहार में उचित मात्रा में भीगे चने शामिल करने से पेट लंबे समय तक भरा रह सकता है और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचने में भी मदद मिल सकती है।

Soaked Chickpeas Benefits for Digestion, Muscles and Weight Management
चना खाने के फायदे - फोटो : freepik.com

शरीर को मिलती है ऊर्जा

सुबह के समय भीगे चने खाना दिन की शुरुआत के लिए एक पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इनमें कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा उपलब्ध कराने में मदद करते हैं। साथ ही चने में पाया जाने वाला प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं के रखरखाव के लिए जरूरी है। इसलिए शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों के लिए भी डाइट में चने बेहतर विकल्प हो सकते हैं। प्रोटीन शरीर के ऊतकों के निर्माण और मरम्मत में भी भूमिका निभाता है।

Soaked Chickpeas Benefits for Digestion, Muscles and Weight Management
पाचन के लिए फायदेमंद हैं चने - फोटो : Adobe Stock

मांसपेशियों और वजन के लिए फायदेमंद

मांसपेशियों के निर्माण और उनकी मरम्मत के लिए प्रोटीन जरूरी होता है और चना इसका अच्छा स्रोत है। नियमित रूप से व्यायाम या जिम करने वाले लोग संतुलित आहार के हिस्से के रूप में इसे ले सकते हैं। इसके अलावा चने में फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है। फाइबर और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं। इससे बार-बार भूख लगने और जरूरत से ज्यादा खाने से बचने में मदद मिल सकती है, जो वजन को बढ़ने से रोकने में मददगार हो सकता है।

पाचन होता है दुरुस्त

पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेने से मल को नरम रखने और नियमित मल त्याग में मदद मिल सकती है। इस वजह से कब्ज जैसी समस्या से बचाव में फाइबर को काफी लाभकारी माना जाता है। आहार में पर्याप्त फाइबर वाली चीजों को शामिल करने का से पाचन स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है। हालांकि अचानक बहुत ज्यादा चना खाने से कुछ लोगों को गैस या पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soaked Chickpeas Benefits for Digestion, Muscles and Weight Management
डायबिटीज में खान-पान - फोटो : Adobe stock

डायबिटीज और हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

चना लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाद्य पदार्थ है, इसलिए इसे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने का खतरा कुछ दूसरे कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों की तुलना में कम होता है। इसमें मौजूद फाइबर भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा संतुलित आहार में फाइबर वाली चीजों को पर्याप्त मात्रा में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदा मिलता है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed