{"_id":"5d6f55458ebc3e93db11924c","slug":"sleep-without-clothes-is-healthy-for-our-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए बिना कपड़ों के सोने पर क्या कहते हैं डॉक्टर?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
जानिए बिना कपड़ों के सोने पर क्या कहते हैं डॉक्टर?
बिना कपड़ों के सोना क्या शरीर के लिए फायदेमंद है। निर्वस्त्र सोने से क्या अच्छी नींद आती है। अगर आपके मन में भी इसी तरह के सवाल उठ रहे हैं तो हम आपको निर्वस्त्र सोने को लेकर वैज्ञानिकों एवं डॉक्टरों का क्या कहना है इस बारे में बता रहे हैं। नेशनल स्लीप फाउंडेशन ने हाल ही में एक सर्वे कराया था उसमें यह बात सामने आई थी कि अमेरिका में 12 फीसदी लोग निर्वस्त्र होकर सोते हैं। इस सर्वे में कहा गया था कि निर्वस्त्र सोने को लेकर शर्म और झिझक को दूर रखना चाहिए क्योंकि यह शरीर के लिए फायदेमदं है।
2 of 4
sleep
मेन हेल्थ स्लीप एडवाइजर डब्ल्यू क्रिस्टोफर विंटर कहती हैं कि निर्वस्त्र होकर सोने से आपको बेहतर नींद आती है। आपके शरीर का तापमान कम रहता है और इससे आप सुबह उठते वक्त ज्यादा तरोताजा महसूस करते हैं। साल 2014 में जनरल डायबिटिज में छपे शोध का कहना है कि निर्वस्त्र सोने से मेटाबोलिज्म का स्तर ठीक रहता है।
3 of 4
ग्रहण के समय सोना
इसके निर्वस्त्र सोने से शरीर के निजी अंगों पर कोई संक्रमण भी नहीं होता जबकि कई बार अंडरवियर से यह संक्रमण बढ़ जाता है। अटलांटिका सिटी के यूरोलॉजिस्ट ब्रायन स्टीक्सनर कहते हैं कि अगर आपको यूरोलॉजी संबंधि इंफेक्शन से बचना है तो बिना अंडरवेयर के सोना बेहद फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sleep
- फोटो : pixa
ब्रायन स्टीक्सनर का कहना है कि निर्वस्त्र सोने से स्पर्म भी बढ़ता है। इसकी क्वालिटी में सुधार आता है। एक स्वीडिश रिसर्च का कहना है कि जब आप अपने पार्टनर के साथ निर्वस्त्र सोते हैं तो आपके शरीर से निकलने वाले हार्मोन ऑक्सीटोसिन आपके ब्रेन में पहुंचता है, इससे आपका स्ट्रेस दूर होता है। आप अच्छा महसूस करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।