फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए चीनी जितना ही खतरनाक है नमक, क्या इससे भी बढ़ जाता है शुगर?

Fri, 21 Jun 2024 02:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Jun 2024 02:16 PM IST
विज्ञापन
salt intake when you have diabetes why excess salt is bad for sugar patients
डायबिटीज में क्या खाएं? - फोटो : istock

मधुमेह वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या है, जिसका जोखिम कम उम्र के लोगों में भी देखा जा रहा है। आहार और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने और इसके कारण होने वाली समस्याओं का जोखिम हो सकता है। विशेषतौर पर आप क्या खाते हैं, ये सीधे तौर पर शुगर के स्तर को प्रभावित करती है। यही कारण है कि जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत होती है उन्हें मीठी चीजों (चीनी वाली चीजों) का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। 



पर क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज रोगियों के लिए चीनी की ही तरह से नमक का अधिक सेवन भी हानिकारक हो सकता है? क्या नमक वाली चीजें भी शुगर के स्तर को प्रभावित करती हैं? मधुमेह रोगियों को इसका सेवन कम करने को क्यों कहा जाता है?

आइए इस बारे में जानते हैं। 

salt intake when you have diabetes why excess salt is bad for sugar patients
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : istock

मधुमेह में आहार का रखें खास ध्यान

यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर के शोधकर्ताओं ने कहा, मधुमेह वाले लोगों को चीनी की ही तरह से आहार में नमक (सोडियम) की भी मात्रा सीमित रखनी चाहिए। नमक का सेवन सीधे रक्त शर्करा को तो प्रभावित नहीं करता है, पर  इसके कारण उच्च रक्तचाप, किडनी की बीमारी और हृदय रोग विकसित होने का जोखिम हो सकता है। इन सभी बीमारियों का जोखिम डायबिटीज के शिकार लोगों में अधिक देखा जाता रहा है। ऐसे में यदि आपके आहार में सोडियम की मात्रा अधिक है तो इसमें सुधार कर लें।

salt intake when you have diabetes why excess salt is bad for sugar patients
नमक का अधिक सेवन भी हानिकारक - फोटो : istock

डायबिटीज रोगियों के लिए नमक भी हानिकारक

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (एडीए) का अनुमान है कि मधुमेह वाले 3 में से दो लोगों को उच्च रक्तचाप हो सकता है। इसके अलावा इनमें हृदय रोग या स्ट्रोक होने की आशंका अन्य लोगों की तुलना में दोगुनी होती है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी लोगों को प्रतिदिन नमक का सेवन 2,000 मिलीग्राम और चीनी का सेवन 35 ग्राम से अधिक न करने की सलाह देता है। जिन लोगों को मधुमेह की समस्या है उन्हें इसकी मात्रा को लेकर और अधिक सावधानी बरतते रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salt intake when you have diabetes why excess salt is bad for sugar patients
किडनी की समस्या - फोटो : istock

हार्ट-किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या

अकेले नमक की ही अधिक मात्रा आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। अधिक नमक के कारण सबसे पहले आप हाई ब्लड प्रेशर के शिकार होते हैं, जिससे हृदय रोग-हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा नमक की अधिकता को किडनी के लिए भी हानिकारक माना जाता है। किडनी रोगों की समस्या मधुमेह के शिकार लोगों में अधिक होती है। यही कारण है कि ज्यादा नमक और चीनी दोनों ही सेहत के लिए कई प्रकार से हानिकारक है।

विज्ञापन
salt intake when you have diabetes why excess salt is bad for sugar patients
फाइबर वाले आहार - फोटो : istock

तो फिर क्या खाएं?

ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने और हाई ब्लड प्रेशर-कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के जोखिमों से बचे रहने के लिए उन चीजों की आहार में मात्रा बढ़ा लें जो फाइबर से भरपूर होती है। हाई फाइबर वाले आहार मधुमेह के कारण होने वाली कई प्रकार की जटिलताओं को कम करने में मददगार हो सकते हैं। आहार में प्लांट बेस्ड चीजों, हरी सब्जियों और मौसमी फलों को शामिल करके स्वास्थ्य जटिलातओं को कम करने में मदद मिल सकती है। 



-------------
स्रोत और संदर्भ
Watching Salt When You Have Diabetes

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed