फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: 'प्लांट बेस्ड प्रोटीन' को जरूर बनाएं आहार का हिस्सा, इन चार चीजों को कर सकते हैं शामिल

Sat, 20 Aug 2022 12:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 20 Aug 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
Plant Based Protein You Should Add in Your Diet Plan, best protein sources in hindi
प्रोटीन कैसे प्राप्त करें? - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर आहार की रोजाना आवश्यकता होती है, इसमें भी प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करना और भी जरूरी हो जाता है। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और विकास के साथ शरीर को बेहतर तरीके से काम करने में अंगों की मदद करते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के लिए भी आहार में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करना आवश्यक होता है।



वैसे तो मांसाहार के माध्यम से शरीर के लिए रोजाना आवश्यक मात्रा में प्रोटीन की आसानी से प्राप्ति की जा सकती है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए प्लांट बेस्ड प्रोटीन को ज्यादा फायदेमंद विकल्प के तौर पर देखते हैं।

प्लांट बेस्ड यानी कि फलों-सब्जियों से प्राप्त प्रोटीन शरीर को कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मददगार होते हैं। शोध बताते हैं कि प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थ हृदय रोग और डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं। प्रोटीन तीन प्रमुख मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक होते हैं। यदि आप आहार में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करते हैं तो आपमें मौसमी बुखार और संक्रमण आदि का जोखिम भी कम होता है। आइए जानते हैं कि पौधों पर आधारित प्रोटीन के लिए किन चीजों का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है?

Plant Based Protein You Should Add in Your Diet Plan, best protein sources in hindi
सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा स्रोत - फोटो : iStock

सोयाबीन सबसे लाभकारी

सोयाबीन एकमात्र ऐसा पौधों पर आधारित भोजन है जिसमें सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, यानी इनमें पूर्ण प्रोटीन होता है। शाकाहारी लोगों के लिए नियमित रूप से प्रोटीन के लिए सोयाबीन और इससे तैयार आहार का सेवन करना विशेष लाभप्रद हो सकता है। इसके अतिरिक्त, सोयाबीन फोलेट, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम का भी उत्कृष्ट स्रोत है। इसे दैनिक आहार में शामिल करना आपको कई प्रकार के फायदे दे सकता है। 

Plant Based Protein You Should Add in Your Diet Plan, best protein sources in hindi
तिल के कई फायदे - फोटो : istock

तिल के बीज

तिल आकार में छोटे, लेकिन बेहद फायदेमंद तेल से भरपूर बीज होते हैं जिन्हें प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता रहा है। तिल का मात्र एक बड़ा चम्मच तेल लगभग 3 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है। अध्ययन की रिपोर्ट से पता चलता है कि नियमित रूप से तिल के तेल का सेवन कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में काफी फायदेमंद है। इसके अलावा तिल में फाइबर की भी उच्च मात्रा होती है जो पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। प्रोटीन के लिए आहार में तिल को शामिल करना फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Plant Based Protein You Should Add in Your Diet Plan, best protein sources in hindi
मूंग दाल के स्वास्थ्य को लाभ - फोटो : Pixabay

मूंग की दाल का सेवन

मूंग की दाल देश में सबसे पसंदीदा भोजनों में से एक है। मूंग दाल में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है जो शरीर को स्वस्थ रखने और मांसपेशियों के निर्माण और इनकी शक्ति को बढ़ाने वाला माना जाता है। एक कप पकी हुई मूंग दाल विटामिन-बी और मैग्नीशियम के अलावा लगभग 10-12 ग्राम प्रोटीन प्रदान कर सकती है। इसके अलावा यह हल्का और पचाने में आसान भी होता है। विशेषज्ञ आहार में मूंग के दाल को जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
Plant Based Protein You Should Add in Your Diet Plan, best protein sources in hindi
अंकुरित आनाज का नियमित सेवन करें - फोटो : iStock

अंकुरित आनाज के लाभ

अंकुरित अनाज का नियमित सेवन करना शरीर को कई प्रकार के अविश्वसनीय लाभ दे सकता है। स्प्राउट्स में चने, गेंहू, मूंग, मोठ और बीन्स आदि का सेवन शरीर के दैनिक पोषक तत्वों की आवश्यकताओं में से ज्यादातर की आसानी से पूर्ति करने में सहायकृ है। बीन्स फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी और शरीर द्वारा कैल्शियम के अवशोषण में भी सुधार करने में लाभदायक हैं। सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करना आपको विशेष लाभ दे सकता है।
 

 

---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed