फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: ये चाय आसानी से गला सकती है आपके पेट की चर्बी, इससे सेहत को होते हैं कई और गजब के फायदे

Sun, 27 Nov 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Peppermint Tea Healthy Benefits in Hindi, does peppermint tea help in weight loss
पिपरमिंट टी से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

चाय फायदेमंद होती है या नुकसानदायक? इसको लेकर हुए अध्ययनों में वैज्ञानिकों के अलग-अलग मत हैं, पर शोधकर्ताओं ने कुछ प्रकार की चाय को सेहत के लिए बहुत लाभकारी पाया है। इतना ही नहीं, कुछ प्रकार के चाय से वजन और पेट के फैट को कम करने में आपको मदद मिल सकती है। आप जिस चाय का रोजाना सेवन करते हैं, उससे अलग वैज्ञानिकों ने पेपरमिंट की चाय को काफी लाभकारी पाया है। पेपरमिंट वाली चाय पाचन से लेकर मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने, संक्रमण से बचाने और वजन को कंट्रोल करने में आपके लिए मददगार हो सकती है। पेपरमिंट का चाय, प्राकृतिक रूप से मीठी और कैफीन-कैलोरी से मुक्त होती है। 



अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि पेपरमिंट टी के सेवन के शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत के लिए लाभ हो सकते हैं। इसकी पत्तियों में कई प्रकार के लाभकारी ऑयल और प्रभावी तत्व पाए जाते हैं जिससे शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। यह पाचन विकारों को ठीक रखने का सबसे लाभकारी उपाय हो सकती है।

आइए इस चाय के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।

Peppermint Tea Healthy Benefits in Hindi, does peppermint tea help in weight loss
पेपरमिंट टी के फायदे - फोटो : Pixabay

पेट कम करने के लिए बेहद फायदेमंद

पेपरमिंट वाली चाय, स्वाभाविक रूप से कैलोरी में कम होती है, ऐसे में इसके सेवन की आदत बनाना वजन को कम करने, विशेषतौर पर पेट की चर्बी घटाने में सहायक हो सकती है। वजन को नियंत्रित करने में इसके सेवन की आदत बनाना लाभकारी हो सकता है। साल 2013 के एक अध्ययन में पाया गया कि पिपरमिंट चाय भूख को कम करने में सहायक है जिससे अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है। चूहों में इससे फैट को कम करने में भी मदद मिली है।

Peppermint Tea Healthy Benefits in Hindi, does peppermint tea help in weight loss
माइग्रेन में क्या करना चाहिए - फोटो : iStock

माइग्रेन में पा सकते हैं आराम

पेपरमिंट की चाय माइग्रेन और सिरदर्द को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है। पेपरमिंट ऑयल में मेन्थॉल पाया जाता है जो रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है और ठंडक प्रदान करता है, इससे दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि पेपरमिंट ऑयल की बूंदों को नाक में डालने से सिरदर्द और इसकी आवृत्ति कम हो जाती है। माइग्रेन में इसके सेवन से विशेष लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Peppermint Tea Healthy Benefits in Hindi, does peppermint tea help in weight loss
पेपरमिंट ऑयल से होने वाले फायदे - फोटो : pixabay

संक्रमण का जोखिम होता है कम

पेपरमिंट ऑयल में मौजूद तत्वों को कई प्रकार के बैक्टीरिया को प्रभावी ढंग मारने में काफी लाभकारी पाया गया है। बैक्टीरिया जनित रोगों के खतरे को कम करने और संक्रमण के जोखिमों और गंभीरता से बचाने में इसके लाभ हो सकते हैं। मुख के संक्रमण में इससे कुल्ला करने, संक्रमण के कारण दांतों में होने वाले दर्द को कम करने में भी इससे आराम पाया गया है।

विज्ञापन
Peppermint Tea Healthy Benefits in Hindi, does peppermint tea help in weight loss
नींद विकारों में सुधार कैसे करें? - फोटो : istock

नींद में होता है सुधार

पेपरमिंट चाय, नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकती है। सोने से पहले इस टी के सेवन की आदत बनाने से शररी को आराम मिलता है, जिससे अच्छी नींद प्राप्त करने में आराम मिलता है। एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि 7 दिनों की अवधि में प्रतिदिन पेपरमिंट ऑयल सूंघने से नींद की गुणवत्ता में सुधार हुआ। इसके तंत्रिकाओं की समस्या में भी आराम पाया जा सकता है।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed