फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहाते वक्त भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वर्ना बाद में होगा पछतावा

Sun, 21 Jan 2018 02:10 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
Never Do These Things While Taking Bath
Shower

शरीर की गंदगी साफ करने और ताजगी का एक ही तरीका है शावर लेना। सर्दी हो या गर्मी, सेहतमंद रहने के लिए हर रोज नहाना जरूरी है। लेकिन कहा जाता है कि 'अति सर्वत्र वर्जयेत' यानी किसी भी काम को हद से ज्यादा करना हानिकारक हो सकता है।



इसलिए भले ही आपको नहाना बहुत पसंद है, लेकिन ज्यादा देर तक पानी में रहने से बचना चाहिए। देरी तक नहाने से बॉडी की नमी कम होती है। हो सके तो दस-पंद्रह मिनट में नहाने का काम निबटा लें।

Never Do These Things While Taking Bath
Shower

कई लोग सिर्फ सर्दियों में ही नहीं बल्कि गर्मी में भी गर्म पानी से नहाते हैं। हालांकि इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि त्नचा पर गर्म पानी पड़ने से नैचुरल ऑयल के कम होने का डर रहता है। इसलिए संभव हो तो हल्के गुनगुने पानी से नहाएं। 

Never Do These Things While Taking Bath
Bath

यह मान्यता आम है कि जिस साबुन से ज्यादा झाग होता है, शरीर की सफाई के लिए वहीं बेस्ट है। सच्चाई ये है कि यह सोच बिलकुल गलत है। स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसे साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए जिनसे कम से कम झाग निकले।

ज्यादा साबुन का इस्तेमाल आपकी स्किन को ड्राई बना देता है लेकिन बॉडी के सबसे तैलीय हिस्सों में साबुन जरूर लगाएं जैसे आर्मपिट्स, बट, चेहरा, गुप्तांग आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
Never Do These Things While Taking Bath
Bath

अगर नहाते वक्त लूफा या बॉडी पफ का इस्तेमाल करते हैं तो इन्हें ज्यादा दिनों तक यूज में ना लाएं। हर रोज बाल धोनें से बचें। बढ़ती उम्र में हैं तो सल्फेट फ्री शैंपू का प्रयोग करे। नहाने के बाद त्वचा को मॉइसचराइज करना ना भूलें। 


पढ़ें: ऑफिस या घर में बैठने के तरीके भी पहुंचाते हैं नुकसान, जरूर बरतें ये सावधानियां
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed