फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या भारत को अब मिल जाएगी कोरोना की तीसरी वैक्सीन? 'स्पूतनिक-वी' के तीसरे चरण का ट्रायल पूरा

Tue, 16 Mar 2021 02:32 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 16 Mar 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
National Vaccination Day 2021 Coronavirus vaccination update Dr Reddys completes Sputnik v vaccine Phase 3 trials in India
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay

भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और अब तक देशभर में कुल तीन करोड़ 29 लाख से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं और भारत इस अभियान में एक के बाद एक कामयाबियां हासिल करता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को देशभर में तीस लाख 39 हजार से अधिक टीके लगाए गए और यह एक दिन में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड है। वैसे फिलहाल तो यहां दो ही कंपनियों की वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है, पहली सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और दूसरी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन। अब लग रहा है कि भारत को जल्द ही कोरोना की तीसरी वैक्सीन भी मिल जाएगी। 

National Vaccination Day 2021 Coronavirus vaccination update Dr Reddys completes Sputnik v vaccine Phase 3 trials in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, भारत में रूसी कोरोना वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' के तीसरे चरण का ट्रायल पूरा हो गया है। हैदराबाद स्थित मशहूर दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज ने बताया कि इस वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण 1500 लोगों पर किया गया। डॉ. रेड्डीज लैब भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिलने के बाद भारत में इसका ट्रायल शुरू किया था। 

National Vaccination Day 2021 Coronavirus vaccination update Dr Reddys completes Sputnik v vaccine Phase 3 trials in India
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Pixabay

द हिंदू बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, 'स्पूतनिक-वी' के तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजे अगले महीने यानी अप्रैल में आ जाएंगे और माना जा रहा है कि यह भारत की तीसरी ऐसी कोरोना वैक्सीन हो सकती है, जिसका इस्तेमाल यहां किया जाएगा। 




विज्ञापन
विज्ञापन
National Vaccination Day 2021 Coronavirus vaccination update Dr Reddys completes Sputnik v vaccine Phase 3 trials in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

फिलहाल भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण चल रहा है, जिसमें बुजुर्गों और 45 साल से ऊपर के वैसे लोगों को टीका लगाया जा रहा है जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सिर्फ 15 दिन में ही टीका लगवा चुके 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। सरकार लगातार यह सलाह दे रही है कि 45 से अधिक उम्र के लोग, जो पूर्व निर्धारित बीमारियों से ग्रसित हैं, वे कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed