फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैरों में क्यों होता है दर्द?जान लें वजह

Sun, 01 Sep 2019 11:47 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 01 Sep 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
know reason behind leg pain symptoms causes treatment

वैसे तो शरीर के सारे अंग महत्वपूर्ण हैं लेकिन पैर हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है जो पूरे शरीर का भार उठाता हैं। अगर हमारे शरीर में कोई परेशानी आती है तब इस बात का संकेत हमें हमारे पैर द्वारा मिलता है।आजकल के समय में पैर दर्द होना एक आम बात हो गयी है। अगर बात की जाये महिलाओं की तो नब्बे प्रतिशत महिलाएं पैर से जुडी़ किसी न किसी समस्या की शिकार हैं। पैरों में दर्द होना सिर्फ  मसलस में क्रेम्प्स ,ओस्टियोपोरोसिस, गठिया,जोड़ों में फ्रेक्चर या किसी अंदरूनी चोट की वजह से नहीं होता हैं बल्कि पैरों में दर्द होने के बहुत सारे कारण हैं। आज हम आपको तलवों से लेकर जांघों तक के दर्द के कारण और उनके उपाय बताएंगे। 

know reason behind leg pain symptoms causes treatment
क्या आप यह बात जानते हैं कि आपके काम के अनुसार ही आपके जूते भी होने चाहिए। बता दें कि एक्सरसाइज , दौड़ने एंव ऑफिस जाने के लिए अलग -अलग जूतो का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप हर काम के लिए एक ही जूते का इस्तेमाल करते हैं,तो यह आपके पैरो के दर्द का कारण बन सकता है। 
know reason behind leg pain symptoms causes treatment

शरीर के भार को उठाने के लिए प्लांटर फेशियाइटिश ऊतक मौजूद होते हैं। अगर इन ऊतकों पर जरुरत से ज्यादा वजन डाला जाये तो यह कमजोर पड़ जाते हैं। जिसके चलते हमारे पैरों में दर्द और सूजन आने लगती हैं। इसकी वजह से आपको ज्यादा चलने एंव खड़े होने में भी दर्द महसूस होगा। इस परेशानी को आप नजर अंदाज न करें। बता दें कि इसी के चलते हर साल करीब १ करोड़ से ज्यादा लोग मौत को गले लगा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know reason behind leg pain symptoms causes treatment

ज्यादा ऊंची चप्पल पहनने से भी पैरों में दर्द हो सकता हैं। ऊंची एड़ी की चप्पल के ज्यादा इस्तेमाल से भी पैरों में सूजन और दर्द होता हैं। लड़कियों में पेंसिल हील्स बेहद प्रचलित हैं और वह इसका इस्तेमाल भी ज्यादा करती हैं। इस हील्स को पहनने के बाद पैरों की उंगलियों  में दर्द होना शुरु हो जाता हैं जिसके चलते तलवे या पैर की हड्डियों में गांठ पड़ सकती हैं। पेंसिल हील्स की वजह से कई बार तो पैर की नसो में सूजन भी आ जाती हैं। 

विज्ञापन
know reason behind leg pain symptoms causes treatment
इस दर्द से बचने के लिए आप इन उपाय की लें मदद
-ठंडे पानी से पैरों की सिकांई करें। यह पैरों की सूजन कम करने का रामबाण उपाय है।
-10-15 मिनट तक गुनगुने पानी में पैर डालकर रखे, इससे आपका दर्द कम होगा। 
-अच्छी क्वॉलिटी के जूते पहनने। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed