फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या होता है जापानी बुखार, साधारण बुखार से किस तरह है अलग? जानें लक्षण और बचाव

Wed, 03 Oct 2018 10:22 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Know how Japanese encephalitis virus spread through the bite of infected mosquitoes

इन्सेफेलाइटिस मच्छर के काटने से होने वाला एक ऐसा दुर्लभ संक्रमण है जो लगभग दो लाख लोगों में से किसी एक आदमी में पाया जाता है।इन्सेफेलाइटिस को आमतौर पर जापानी बुखार के नाम से भी पहचाना जाता है। यह एक तरह का दिमागी बुखार होता है जो वायरल संक्रमण की वजह से होता है। बता दें, यह रोग क्यूलेक्स ट्राइिरनोटिक्स नामक मच्छर के काटने से फैलता है। 

Know how Japanese encephalitis virus spread through the bite of infected mosquitoes
कैसे फैलता है
जब क्यूलेक्स प्रजाति का कोई मच्छर रोग से ग्रसित सूअर या जंगली पक्षियों का रक्त चूसता है तो उस रोग के वायरस मच्छर में पहुंच जाते हैं। जब यह मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो वह व्यक्ति भी इस रोग की चपेट में आ जाता है।संक्रमण के शिकार व्यक्ति में इस रोग के लक्षण 5 से 15 दिनों के बीच देखने को मिलते हैं।जिसे ‘इंक्युबेशन पीरियड’ कहते हैं।

बता दें, यह रोग  साल के इन खास महीनों अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में सबसे ज्यादा फैलता है।सबसे पहले इस वायरस की पहचान जापान में हुई थी। जिसकी वजह से इस रोग का नाम ‘जैपनीज इन्सेफ्लाइटिस’ रखा गया। 

 
Know how Japanese encephalitis virus spread through the bite of infected mosquitoes
सिर दर्द
जापानी बुखार के लक्षण-
-बुखार, सिरदर्द, गर्दन में जकड़न, कमजोरी और उल्टी होना इस बुखार के शुरुआती लक्षण हैं।
-अकसर इस बुखार में रोग की पहचान नहीं हो पाती, क्योंकि ये लक्षण ज्यादातर सभी तरह के बुखारों में पाए जाते हैं। लेकिन मस्तिष्क ज्वर में रोगी गहरी बेहोशी में जा सकता है। उसके सोचने, समझने, देखने और सुनने की ताकत कम हो जाती है। 
-बहुच छोटे बच्चों में ज्यादा देर तक रोना, भूख की कमी, बुखार और उल्टी होना जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how Japanese encephalitis virus spread through the bite of infected mosquitoes
छूने से नहीं होता ये बुखार
यह वायरस छूने से नहीं फैलता है। बता दें, यह रोग अधिकतर 1 से 14 साल की उम्र के बच्चों में और 65 वर्ष से ऊपर के लोगों को ही ज्यादातर अपनी चपेट में लेता है। गौरतलब है कि यह रोग अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह में ही ज्यादा फैलता है।
विज्ञापन
Know how Japanese encephalitis virus spread through the bite of infected mosquitoes
बचाव के उपाय
-क्यूलेक्स मच्छर जहां उत्पन्न होते हैं, वहां मेलाथियान नामक कीटनाशक का छिड़काव मच्छरों को पैदा होने से रोकता है। खासकर जिस जगह इस रोग के मामले ज्यादा पाए गए हों, वहां इस कीटनाशक का छिड़काव अवश्य करवाना चाहिए।
-घरों की खिड़की और रोशनदानों में मच्छरजालियां लगवाकर रखें। इसके अलावा रात को सोते समय मच्छरदानी का भी प्रयोग करें।इसके अलावा पूरी आस्तीन के कपड़े पहने।
-अगर इस रोग से पीड़ित मरीज बेहोशी की हालत में है तो उसके मुंह में कुछ न डाले उसे पीठ के बल बिल्कुल न लिटाए। 
-भोजन से पहले, शौच के बाद और जानवरों के संपर्क में आने के बाद हाथों को जरुर धोएं।इसके अलावा समय से टीकाकरण कराएं और साफ-सफाई से रहें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed