टीन-एज यानी उम्र का 12 से 18 साल का वह पड़ाव जहां आजादी के बहुत मायने होते हैं। नए दोस्त बनाना, घूमना-फिरना, बातचीत करना इन सब चीजों के लिए आजाद होते हैं। इस उम्र में बच्चे अपने माता-पिता की बातों को ज्यादातर अनसुना करते हैं और अपने विपरित लिंग वाले लोगों के साथ ज्यादा घुलते-मिलते हैं और आकर्षित होते हैं और यह आकर्षण उन्हों यौन संबंध बनाने के लिए आकर्षित करता है। लेकिन टीन-एज में यौन संबंध बनाने से नुकसान लड़के और लड़कियों दोनों को होता है, लेकिन ज्यादातर लड़कियों को इसका नुकसान उठाना पड़ता है। आइए जानते हैं कि किस तरह से कम उम्र में यौन संबंध बनाना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
कम उम्र में शारारिक संबंध बनाने से लड़कियों को होता है कैंसर का खतरा, लड़कों को हो सकती है ये बीमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शोध में बताया गया है कि यौन संबंधों की वजह से होने वाला संक्रमण बेहद गंभीर समस्या है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कम उम्र में यौन संबंध बनाने से एसटीआई की चपेट में आने का जोखिम बढ़ जाता है।
सियोल के योनसेई विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस शोध के लिए कोरिया के युवा जोखिम व्यवहार का एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण डाटा आजमाया। कोरियन सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन द्वारा सालाना युवा जोखिम व्यवहार का सर्वेक्षण कराया जाता है।