{"_id":"5da704b98ebc3e01376aa7c2","slug":"karwa-chauth-2019-fasting-in-karwa-chauth-during-pregnancy-remember-these-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa chauth 2019: गर्भावस्था में रखा है करवा चौथ का व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Karwa chauth 2019: गर्भावस्था में रखा है करवा चौथ का व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्भावस्था के दौरान हर महिला को विशेष ध्यान की जरूरत होती है क्योंकि होने वाली मां के खानपान का सीधा असर बच्चे की सेहत पर पड़ता है। अगर आप इस करवा चौथ पर गर्भवती है तो आपको व्रत करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आगे की स्लाइड पर जानें व्रत करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए।
2 of 6
डॉक्टर से सलाह लें
अगर आप गर्भवती हैं तो व्रत करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर ले लें। अगर आपको प्रेग्नेंसी में थोड़ी भी दिक्कत होती है तो करवा चौथ का व्रत न करने में ही समझदारी है। लेकिन अगर आपकी डॉक्टर इजाजत दे तो बेशक आप व्रत कर सकती हैंं।
3 of 6
दूध पिएं
अगर आपको व्रत करना ही है तो सुबह के समय खाई जाने वाली सरगी में चाय या कॉफी को शामिल न करें। इसके बजाय दूध पीना ज्यादा बढ़िया विकल्प होगा। क्योंकि दूध पीने से आपको भूख भी नहीं लगेगी और पेट में गैस की समस्या भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भूख को न करें नजरअंदाज
अगर दिनभर में भूख लग रही है तो इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि आप के साथ एक जान और जुड़ी हुई है। अगर भूख लग रही है तो फलों का सलाद बना कर खा लें। इसमें नमक को शामिल न करें।
विज्ञापन
5 of 6
आराम करें
कुछ लोगों को व्रत वाला दिन लंबा लगता है। ऐसे में सुबह सरगी के बाद दिनभर आराम करें और शाम को पूजा के समय उठ जाएं। इस तरह से आपको थकान भी कम लगेगी और दिन भी आसानी से बीत जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।