फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छी खबर: कोविड-19 के इलाज में इस औषधि के दिखे अद्भुत लाभ, अध्ययन में दावा

Sun, 08 Aug 2021 04:57 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 08 Aug 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
kalonji may be helpful in covid-19 treatment study says, fennel flower benefits
कोरोना वायरस का संक्रमण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

कोरोना संक्रमण का प्रकोप दुनियाभर में पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से जारी है। इस दौरान वायरस में हुए कई तरह के म्यूटेशन इसे और भी खतरनाक बना रहे हैं, इसे देखते हुए वैज्ञानिक तीसरी लहर को लेकर तमाम तरह की आशंका जता रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में दवाओं के साथ लोगों का रुझान पारंपरिक और आयुर्दिक चिकित्सा पद्धति की तरफ भी देखने को मिला। लोगों ने संक्रमण से बचाव के लिए कई तरह की घरेलू औषधियों को प्रयोग में लाना शुरू कर दिया, कुछ औषधियों से लाभ भी मिला। वैज्ञानिकों ने घर में प्रयोग में लाई जाने वाली औषधियों की गुणवत्ता पर शोध करके कोरोना में इसके लाभ के बारे में जानने की कोशिश की। इसी क्रम में हाल ही में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कलौंजी के बीज को कोरोना संक्रमण के इलाज में काफी फायदेमंद होने का दावा किया है।


सिडनी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं के नेतृत्व किए गए एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि निगेला के बीज जिन्हें कलौंजी के रूप में जाना जाता है, वह कोविड-19 संक्रमण के इलाज में बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। निगेला सटीवा नाम के पौधे से प्राप्त होने वाली कलौंजी पश्चिमी एशिया और उत्तरी अफ्रीका में बहुतायत मात्रा में पाई जाती है। भारत में यह घरों में एक आम मसाले के रूप में प्रयोग में लाया जाता रहा है, कुछ हिस्सों में इस सौंफ के फूल के रूप में भी जाना जाता है।
आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आखिर कोविड-19 के इलाज में यह किस प्रकार से फायदेमंद है?

kalonji may be helpful in covid-19 treatment study says, fennel flower benefits
कोविड-19 के इलाज में कलौंजी के फायदे - फोटो : social media

कोविड-19 में कलौंजी के फायदे
क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल फार्माकोलॉजी एंड फिजियोलॉजी जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि मॉडलिंग अध्ययन के आधार पर कलौंजी के कोविड-19 में लाभ के बारे में पता चला है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर कनीज़ फातिमा शाद बताती हैं, मॉडलिंग अध्ययनों से इस बात के प्रमाण मिले हैं कि निगेला सटीवा में पाया जाने वाला एक्टिव कंपाउंड 'थाइमोक्विनोन' कोरोनो वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है। यह एक्टिव कंपाउंड, वायरस के वायरल लोड को कम करने में भा बेहद सहायक हो सकता है।

kalonji may be helpful in covid-19 treatment study says, fennel flower benefits
फेफड़ों के संक्रमण को कम कर देती है कलौंजी (सांकेतिक) - फोटो : Social media

शरीर में कोरोना को बढ़ने से रोकने में सहायक
शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान पाया कि थाइमोक्विनोन, कोरोनावायरस के स्पाइक प्रोटीन से चिपककर वायरस को फेफड़ों में संक्रमण पैदा करने से रोक सकता है। इतना ही नहीं यह साइटोकाइन स्ट्रोम को रोकने में भी मददगार साबित हो सकता है। कोविड-19 के गंभीर संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती लोगों में यह समस्या गंभीर जटिलताओं का कारण बन जाती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह औषधि कोरोना संक्रमण को गंभीर रूप लेने से रोकने में विशेष प्रकार से सहायक साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kalonji may be helpful in covid-19 treatment study says, fennel flower benefits
कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करती है कलौंजी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

क्या कहते हैं शोधकर्ता?
अध्ययन के लेखकों में से एक डॉ विसम सौबरा कहते हैं, शोध के दौरान निगेला सटीवा और कलौंजी में समाहित यौगिकों को कोरोना संक्रमण में विशेष रूप से फायदेमंद पाया गया है। वैसे तो सदियों से इस औषधि को तमाम तरह की समस्याओं के उपचार के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है, फिलहाल कोरोना संक्रमण को ठीक करने में इसके दिखे लाभ मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए काफी बेहतर माने जा सकते हैं। इस औषधि को लेकर और विस्तार से अध्ययन की आवश्यकता है जिससे कोरोना संक्रमण के उपचार संबंधी इसके सभी पक्षों को जाना जा सके।

विज्ञापन
kalonji may be helpful in covid-19 treatment study says, fennel flower benefits
कलौंजी के फायदे - फोटो : Getty Images
इन समस्याओं में प्रयोग में लाई जाती रही है कलौंजी
विशेषज्ञों के मुताबिक कलौंजी को मसाले के रूप में वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है, हालांकि इसके अधिक सेवन से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप इसका तय मात्रा में ही सेवन करें। कोलेस्ट्रॉल की समस्या को ठीक करने में इसके लाभ हो सकते हैं, वैज्ञानिकों के मुताबिक कलौंजी एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद कर सकती है। ऐसे में इसे हृदय के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कलौंजी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को लाभ पहुंचा सकते हैं। कुछ अध्ययनों में कलौंजी को ब्लड शुगर कम करने में भी फायदेमंद पाया गया है। 


------------
स्रोत और संदर्भ: 
The role of thymoquinone, a major constituent of Nigella sativa, in the treatment of inflammatory and infectious diseases

अस्वीकरण नोट: यह लेख क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल फार्माकोलॉजी एंड फिजियोलॉजी जर्नल में प्रकाशितअध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed