फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लहसुन, इन गंभीर बीमारियों के खतरे को कर सकता है कम

Sat, 30 Oct 2021 12:38 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 30 Oct 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
is garlic good for heart and liver health, know what study says
सेहत के लिए फायदेमंद है लहसुन - फोटो : Pixabay

लहसुन हर घर में इस्तेमाल होने वाले मसालों में से एक है। यह न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाता है, साथ ही इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक माने जाते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि लहसुन में कई ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो कई गंभीर बीमारियों से आपको सुरक्षित रख सकते हैं। इसके अलावा लहसुन की कलियों को कई तरह के विटामिन्स और खनिजों से भरपूर माना जाता है, जिसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।



शोधकर्ताओं के मुताबिक लहसुन का रोजाना सेवन करने वाले लोगों में कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। इसे पेट के लिए विशेष फायदेमंद माना जाता है। ईरान के स्कूल ऑफ़ न्यूट्रीशन एंड फ़ूड साइंसेज स्थित क्लिनिकल न्यूट्रिशन विभाग द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि लहसुन और नींबू के रस के सेवन से हाइपरलिपिडिमिया के रोगियों के लिपिड स्तर, फाइब्रिनोजेन और रक्तचाप में सुधार किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में लहसुन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में जानते हैं। 

is garlic good for heart and liver health, know what study says
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं लहसुन - फोटो : iStock

प्रतिरक्षा को बढ़ाने में है सहायक
क्लीवलैंड क्लिनिक द्वारा 41,000 महिलाओं पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि जिन्होंने नियमित रूप से लहसुन, फल और सब्जियां का सेवन किया उनमें कोलन कैंसर का खतरा 35 प्रतिशत कम पाया गया। क्लीवलैंड क्लिनिक ने अध्ययन में बताया कि लहसुन का सेवन इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में फायदेमंद हो सकता है। 

is garlic good for heart and liver health, know what study says
ब्लड प्रेशर को रखता है कंट्रोल - फोटो : Pixabay

ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित
उच्च रक्तचाप, मौजूदा समय की सबसे गंभीर बीमारियों में से एक है। अध्ययनों में पाया गया है कि उच्च रक्तचाप वाले लोगों में ब्लड प्रेशर को कम करने में लहसुन का सेवन लाभदायक हो सकता है। एक अध्ययन में पाया गया कि 600-1,500 मिलीग्राम लहसुन के अर्क का 24 सप्ताह की अवधि तक सेवन रक्तचाप को कम करने में प्रभावी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
is garlic good for heart and liver health, know what study says
कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए लहसुन खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक
लहसुन, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक माना जाता है। अध्ययनों में पाया गया है कि हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए लहसुन का सेवन एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल को लगभग 10-15 फीसदी तक कम करने में सहायक हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि रोजाना भोजन में लहसुन का सेवन बढ़ाते हुए हृदय रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
is garlic good for heart and liver health, know what study says
लिवर के लिए लहसुन खाने के फायदे - फोटो : iStock

लिवर के लिए फायदेमंद है लहसुन
शोधकर्ताओं ने पाया कि लहसुन का सेवन करना लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है। लहसुन में मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण संक्रामक बीमारियों से लड़ने में सहायता करते हैं। लिवर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए रोजाना लहसुन का सेवन करना विशेष लाभदायक हो सकता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed