Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसमें से एक आयरन भी है। शरीर में इसकी मात्रा बनाकर रखनी पड़ती है, क्योंकि इसकी कमी के कारण एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, जब हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की पर्याप्त मात्रा में कमी हो जाती है, तब एनीमिया की स्थिति पैदा हो जाती है। आमतौर पर गर्भवती और मासिक धर्म वाली महिलाओं में आयरन की कमी अधिक देखने को मिलती है। थकान, इस पोषक तत्व की कमी का सबसे आम लक्षण है। अगर शरीर में आयरन की कमी हो, तो थोड़ा सा काम करने पर भी थकावट हो सकती है। इसके अलावा सिरदर्द, चक्कर आना या सिर घूमना, त्वचा में पीलापन आना और नाखून कमजोर होकर टूट जाना, आदि आयरन की कमी के अन्य शुरुआती लक्षण हैं। आइए जानते हैं आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
सलाह: शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देंगे ये सुपरफूड, डाइट में जरूर करें शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रोकली
- इसमें आयरन के अलावा विटामिन-ए, सी, फोलिक एसिड, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। नियमित रूप से ब्रोकली के सेवन से शरीर में आयरन की कमी कभी नहीं होगी।
पालक
- पालक के सेवन से शरीर में आयरन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है, क्योंकि यह आयरन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। यह प्रतिरक्षा तंत्र और हीमोग्लोबिन को बढ़ावा देने और एनीमिया की समस्या को रोकने में मदद करता है।
नट्स और बीज
- नट्स और बीज में अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में काजू, पिस्ता, अखरोट, मूंगफली, बादाम, सूरजमुखी के बीज और कद्दू के बीज आदि को शामिल कर सकते हैं।
बीन्स और दाल
- इन चीजों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। एनीमिया के मरीजों के लिए चने, काले सेम, बीन्स, राजमा और सोयाबीन का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। आप अपने दैनिक आहार में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इससे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलेगी।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।