डॉ सत्यकांत त्रिवेदी
कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण और तेजी से हो रही मौत के मामले, गंभीर चिंता का कारण बने हुए हैं। पिछले कुछ महीने हम सभी के लिए किसी 'रोलर कोस्टर राइड' से कम नहीं रहे हैं। यह उन लोगों के लिए और भी कठिन हो गया है जो पहले से ही मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से परेशान हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना, लोगों को शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से प्रभावित कर रहा है। अपनों से न मिल पाने, परिवार में संक्रमण की आशंका, आर्थिक और सामाजिक चुनौती जैसे तमाम विषयों को लेकर अनिश्चितता के माहौल ने लोगों में अनिद्रा की समस्या उत्पन्न कर दी है।
डॉक्टर बताते हैं कि कोविड से ठीक होने के बाद ज्यादातर लोग अनिद्रा की शिकायत कर रहे हैं। इसे पोस्ट कोविड सिंड्रोम के रूप में देखा जा रहा है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि कोविड से ठीक होने के बाद अनिद्रा को कैसे दूर किया जा सकता है और कौन सी आदतें अनिद्रा को बढ़ावा दे सकती हैं?
कोविड से ठीक हो रहे लोगों को सता रही है यह गंभीर समस्या, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड से रिकवरी और नींद की समस्या
कोविड से रिकवरी के बाद हो रही मानसिक समस्याओं और अनिद्रा के बारे में जानने के लिए अमर उजाला ने वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ सत्यकांत त्रिवेदी से बात की। डॉ सत्यकांत बताते हैं कि कोविड कई तरह से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को ट्रिगर करने के अलावा लोगों में अनिद्रा का कारण भी बन रहा है। तमाम तरह की अनिश्चितताओं के चलते मस्तिष्क में स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जोकि हमारी स्लीप साइकल को प्रभावित कर देती है, जिसके चलते लोगों को नींद की समस्या हो सकती है।
कहीं आप भी अनिद्रा के शिकार तो नहीं?
डॉ सत्यकांत बताते हैं कि जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या होती है उनको अच्छी नींद नहीं आती है। इससे न सिर्फ कोविड की रिकवरी प्रभावित होती है, साथ ही यह कई अन्य तरह की समस्याओं को जन्म दे सकता है। नींद न आना, नींद का बार-बार टूटना या सोने के बावजूद तरोताजा महसूस न होना अनिद्रा का संकेत हो सकता है।
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ सत्यकांत बताते हैं कि कोविड के बाद लोगों को अनिद्रा की दिक्कत होने के कई कारण हो सकते हैं। कोविड के समय में चिंता, तनाव और अकेलापन, गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने का डर लोगों को मानसिक रूप से परेशान कर रहा है, जोकि इस तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। इसके अलावा कोविड के दौरान स्टेरॉयड के इस्तेमाल के चलते भी नींद की समस्याएं देखी जी रही हैं।
डॉ सत्यकांत बताते हैं कि जिन लोगों को कोविड से ठीक होने के बाद अनिद्रा की समस्या हो रही है, उन्हें इस बारे में डॉक्टर से बात करनी चाहिए। बीमारी से तेज रिकवरी के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है, इसमें होने वाली बाधा आपकी रिकवरी को भी प्रभावित कर सकती है। इससे बचने के लिए नींद में सुधार लाने वाले उपायों को करना बहुत आवश्यक है। रोगियों को दिन के समय नहीं सोना चाहिए, इससे भी रात की नींद प्रभावित हो सकती है।