अभी तक डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा प्रोटीन या दूध से बने उत्पाद खाने के लिए मना किया जाता था। लेकिन हाल ही में हुए शोध में इस बात का बताया गया है कि शरीर में शुगर का स्तर सामान्य रखने के लिए जरूरी है कि आप दूध और दूध से बने उत्पाद का सेवन जरूर करें। आइए जाने कौन से कारण इसके लिए जिम्मेदार है ।
2 of 4
डायबिटीज
- फोटो : Pixabay
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 69 लाख लोग डायबिटीज की समस्या से ग्रस्त है। और ये समस्या आगे आने वाले समय में और बढ़ जाएगी क्योंकि इस बीमारी के अनुवांशिक होने से आने वाली पीढ़ी में भी ये बीमारी फैलेगी। महामारी की तरह फैलने वाली इस बीमारी से शरीर में और भी बहुत सी परेशानियां जैसे किडनी की खराबी, आंखों की समस्या और ह्रदय से संबंधित बीमारियों का खतरा बना रहता है।
अलग अलग लोगों पर किए अध्ययन में ये बात सामने आई है कि जो लोग कैलोरी से भरपूर भोजन जिसमें शहद और चीनी शामिल है का सेवन करते हैं तो उन लोगों में डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है उन लोगों की अपेक्षा जो प्रोटीन से भरपूर भोजन जैसे दूध का सेवन करते हैं। डायबिटीज का खतरा शाकाहारी लोगों से ज्यादा उन लोगों में होतो है जो मांस मछली का सेवन करते हैं।
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
शोध में ये बात सामने आई है कि भारत में आज भी ग्रामीण लोगों से ज्यादा डायबिटीज का खतरा शहरी लोगों में हैं। इन सबके लिए शहरी जीवनशैली जिम्मेदार है। इसलिए जरुरी है कि अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा ली जाए जिससे डायबिटीज की समस्याएं कम हों।