शरीर के संपूर्ण फिटनेस के लिए सभी अंगों का ठीक से काम करते रहना आवश्यक होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह देते हैं। किडनी ऐसा ही शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सेहत का ध्यान रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। आहार और जीवनशैली की गड़बड़ आदतों के चलते पिछले दो-तीन दशकों में किडनी की कई गंभीर बीमारियों के मामले काफी बढ़ गए हैं। किडनी स्टोन ऐसी ही एक समस्या है, जिसे अगर अनुपचारित छोड़ दिया जाए तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।
सेहत की बात: इन चीजों का ध्यान रखकर किडनी स्टोन से कर सकते हैं बचाव, जानिए क्या करें-क्या नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन चीजों का अधिक सेवन बना सकता है स्टोन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक किडनी स्टोन की समस्या से बचाव के लिए आहार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक हो जाता है। पालक, चॉकलेट, चुकंदर जैसी चीजों में ऑक्सालेट की मात्रा पाई जाती है। अगर बिना सोचे समझे इसका अधिक सेवन किया जाए तो इसके कारण किडनी स्टोन बनने का जोखिम बढ़ जाता है। गुर्दे की पथरी से बचे रहने के लिए ऑक्सालेट युक्त चीजों का सेवन कम करना चाहिए।
पानी पीते रहना आवश्यक
डॉक्टर्स बताते हैं, कम पानी पीने वाले लोगों में डिहाइड्रेशन के साथ किडनी की समस्याओं, विशेषकर पथरी का खतरा अधिक होता है। पानी कम पीने से किडनी के लिए अपशिष्टों को फिल्टर कर पाना कठिन हो जाता है, जिससे किडनी स्टोन होने का जोखिम बढ़ सकता है। भरपूर मात्रा में पानी पीते रहने से शरीर में यूरिक एसिड को पतला करने में मदद मिलती है। हर दिन कम से कम 3 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है।
मांसाहार का सेवन कम करें
शरीर में यूरिक एसिड की वृद्धि को रोकने के प्रयास करने चाहिए। पशु-आधारित प्रोटीन, पौधों पर आधारित प्रोटीन की तुलना में यूरिक एसिड के स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि का कारण बन सकते हैं। इससे किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ जाता है। रेड मीट का सेवन कम करें। प्रोटीन प्राप्त करने के लिए बीन्स, फलियां, नट्स आदि का सेवन करना अधिक फायदेमंद माना जाता है। शाकाहार को सेहत के लिए कई तरह से लाभप्रद बताया गया है।
अधिक सोडियम है हानिकारक
अधिक मात्रा में सोडियम, न सिर्फ ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है, साथ ही इसके कारण गुर्दे की पथरी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। सोडियम की अधिक मात्रा को किडनी ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती है, ऐसे में ये अपशिष्ट के रूप में एकत्रित होकर स्टोन बन जाते हैं। सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए भोजन में सोडियम वाली चीजों की मात्रा को कम रखने का प्रयास करें।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।