फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ की सलाह: डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के ये हैं सबसे कारगर तरीके, बड़े काम की हैं ये चीजें

Wed, 29 Sep 2021 04:31 PM IST
Dr. Ajay Yadav डॉ. अजय यादव
Updated Wed, 29 Sep 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
how to improve platelets level in dengue, know what to eat
डेंगू से बचाव के तरीके - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed By


डॉ. अजय यादव,
बीएचएमएस, सीएसडी, सीवीडी, सीसीएच, एनडी,
कंसल्टिंग होम्योपैथी फिजिशियन,
स्किन एस्थेशियन, ट्राइकोलॉजिस्ट (ऑस्ट्रेलिया),
मुम्बई 


हर साल डेंगू के प्रकोप के साथ ही अक्सर शुरू हो जाती हैं कई सारी हिदायतें। पैरों पर नारियल तेल लगाने से लेकर, घर में नारियल के छिलके और कपूर जलाने तक लोगों के पास कई नुस्खे होते हैं। भले ही उन्होंने वह नुस्खे आजमाए न हों, लेकिन किसी को बताते समय उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक होता है। ऊपर से अगर किसी को डेंगू हो जाये तो ये हिदायतें अचानक हर कोने से सुनने को मिलने लगती हैं। खाने-पीने से चलने- फिरने तक की हिदायतें। बाकी सभी बातों के साथ ही कुछ चीजों के सेवन की सलाह भी बहुत आम है। इसमें पपीते के पत्तों का रस, कीवी और ड्रैगन फ्रूट जैसे फल आदि शामिल हैं। तो क्या सच में ये तीनों चीजें डेंगू के मरीजों में चमत्कारी असर करती हैं? आइए जानते हैं।

how to improve platelets level in dengue, know what to eat
डेंगू में प्लेटलेट्स की हो सकती है कमी - फोटो : Pixabay

डेंगू में प्लेटलेट्स काउंट का कम होना
कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप देश में थोड़ा कम होना शुरू ही हुआ था कि अब डेंगू का हमला शुरू हो गया। कई राज्यों से अचानक डेंगू पीड़ितों के बढ़े हुए आंकड़े सामने आने लगे और वायरस के साथ-साथ मच्छरों से भी लड़ना लोगों का काम बन गया। यूं तो भारत में बारिश और सर्दी का मौसम आमतौर पर डेंगू पीड़ितों की संख्या में इजाफा करता ही है लेकिन इस बार यह समस्या और भी विकराल रूप लेकर सामने आई है। ऐसे कई लोग डेंगू के शिकार हुए जो पहले कोरोना की चपेट में आ चुके थे।

डेंगू के रोगियों में तेजी से घटती प्लेटलेट्स की मात्रा सबसे बड़ी समस्या होती है। माना जाता है कि प्लेटलेट्स को तुरन्त बढ़ाने में ऊपर लिखी तीनों चीजें कारगर साबित हो सकती हैं। यह बात कितनी शोध परक है, इससे अलग आइए यह जानते हैं कि आखिर वह क्या चीज हैं जो पपीते के पत्तों, कीवी और ड्रैगन फ्रूट को डेंगू के इलाज में सहायक बना सकती हैं? 

how to improve platelets level in dengue, know what to eat
पपीता के पत्तों का रस पीने के फायदे - फोटो : Pixabay

पपीते के पत्तों का रस
पिछले कुछ सालों में पपीते के पत्तों के रस पर अलग-अलग जगह स्थानीय स्तर पर शोध हुए हैं, जिनमें यह देखा गया कि यह रस प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भूमिका निभाता है। असल में पपीते के पत्तों के रस में फ्लेवनॉयड्स, अल्कोलाइड्स, कार्डियक ग्लाइकोसाइड्स जैसे कम्पाउंड होते हैं। यह एंटीइंफ्लेमेटरी व एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है और हीमोलायसिस यानी लाल रक्त कोशिकाओं के ब्रेकडाउन की प्रक्रिया के खिलाफ सुरक्षात्मक भूमिका निभाते हैं। इससे कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाव होता है। इसके साथ ही इन पत्तियों में एक अनूठा फाइटोकैमिकल एकटोजेनिन भी होता है जो प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to improve platelets level in dengue, know what to eat
कीवी फल खाने के लाभ - फोटो : Pixabay

कीवी व ड्रैगन फ्रूट
ये दोनों ही फल वैसे तो भारत के घरों में उतने प्रचलित नहीं हैं लेकिन इन एक्जॉटिक फ्रूट्स ने पिछले कुछ समय से डेंगू के मरीज़ों के लिए बहुत राहतभरी भूमिका निभाई है। यहां तक कि डॉक्टर भी इन फलों को खाने की सलाह उन मरीजों को दे रहे हैं जिनके प्लेटलेट्स काउंट एक लाख से नीचे पहुंच चुके हैं। फैक्ट यह है कि कीवी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो प्लेटलेट्स के कम होने की रफ्तार पर लगाम कसते हैं। साथ ही कीवी में पोटेशियम और विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाई जाती है जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में सहायक होते हैं। यही नहीं कीवी का सेवन शरीर में ब्लड ट्राइग्लिसराइड के स्तर को भी घटाता है जिसका फायदा दिल को सेहतमंद बनाने में होता है। 

इसी तरह ड्रैगन फ्रूट में मौजूद विटामिन-सी इम्युनिटी को मजबूती देता है और डेंगू के हेमोरेजिक बुखार से बचाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स से लेकर लायकोपेन, फाइबर, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्व होते हैं जो प्लेटलेट्स की संख्या सुधारने में मदद करते हैं। 

विज्ञापन
how to improve platelets level in dengue, know what to eat
डेंगू में विशेष सावधानी की आवश्यकता - फोटो : iStock
इन बातों का रखें ध्यान
ये तीनों ही चीजें प्राकृतिक हैं और यदि पपीते के पत्तों को छोड़ भी दिया जाए तो बाकी दोनों फ्रूट्स तो सेहत के लिए सामान्यतौर पर भी फायदेमंद ही हैं, लेकिन जरूरी है कि इनके सेवन के साथ भी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। 
  • पत्ते हों या फल, साफ धुले हुए हों और पूरी तरह हाइजीन का प्रयोग करते हुए ही प्रयोग में लाएं।
  • डेंगू के लिए किसी प्रशिक्षित डॉक्टर से इलाज लेने के साथ इन चीजों का सेवन करें। यानी दवाओं के साथ इन चीजों का उपयोग करें, केवल इन्हीं चीजों से इलाज करने की कोशिश न करें।
  • यदि आप किसी तरह की अन्य शारीरिक अवस्था, एलर्जी आदि से जूझ रहे हों तो पपीते के पत्तों के सेवन के बारे में डॉक्टर से पूछ लें। 
  • पत्तों के रस या फलों का सेवन कितनी मात्रा में करना है यह भी जानें। 
  • पत्तों के रस के अलावा इसके सत्व या सप्लीमेंट्स भी बाजार में उपलब्ध हैं। उनका भी प्रयोग कर सकते हैं।
-----------------
नोट: यह लेख डॉ अजय यादव के सुझावों के आधार  पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed