फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: ऐसे लक्षण हो सकते हैं शरीर में पोटेशियम की कमी के संकेत, इन खाद्य पदार्थों से कर सकते हैं पूर्ति

Mon, 06 Sep 2021 12:45 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 06 Sep 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
how to diagnose potassium deficiency, potassium deficiency symptoms in hindi
शरीर में पोटेशियम की कमी के लक्षण (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पोटेशियम, ऐसा ही एक आवश्यक खनिज है, जिसकी शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं होती हैं। मांसपेशियों के संकुचन को नियंत्रित करने के साथ, तंत्रिका कार्यों को बेहतर रखने और शरीर में द्रव के संतुलन को बनाए रखने में पोटेशियम की आवश्यकता होती है। हालांकि, एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पाया गया कि लगभग 90 फीसदी लोग दैनिक रूप से शरीर के लिए आवश्यक पोटेशियम की आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में जंक फूड के बढ़े हुए सेवन का इसका मुख्य कारण माना जा सकता है। फल, सब्जियां, बीन्स और नट्स जैसे खाद्य पदार्थों पोटेशियम से भरपूर होते हैं, हालांकि लोग इनका सेवन कम कर रहे हैं।


स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आहार में पोटेशियम की कमी हाइपोकैलिमिया की समस्या का कारण बन सकती है। यह समस्या कई तरह की स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में पोटेशियम की कमी के लक्षण और इसकी पूर्ति वाले आहारों के बारे में जानते हैं।

how to diagnose potassium deficiency, potassium deficiency symptoms in hindi
पोटेशियम की कमी के कारण हो सकती हैं दिक्कतें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
पोटेशियम की कमी के लक्षण 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पोटेशियम की कमी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे लोगों को अक्सर कमजोरी और थकावट, मांसपेशियों में ऐंठन, पाचन संबंधी समस्या, घबराहट, शरीर में झुनझुनी-सुन्नता और सांस से संबधित दिक्कतें हो सकती हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा सुझाई गई मात्रा के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना 4,700 मिलीग्राम की मात्रा में पोटेशियम की आवश्यकता होती है। आहार के माध्यम से सभी लोगों को पोटेशियम की इस मात्रा की पूर्ति आवश्यक करनी चाहिए। आइए पोटेशियम वाले आहारों के बारे में जानते हैं।
 
how to diagnose potassium deficiency, potassium deficiency symptoms in hindi
शकरकंद खाने के हो सकते हैं लाभ (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

शकरकंद हो सकते हैं अच्छा स्रोत
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शकरकंद का सेवन करना पोटेशियम की कमी को पूरा करने के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है। एक मध्यम आकार के शकरकंद में 541 मिलीग्राम पोटेशियम होता है, इससे दैनिक आवश्यकताओं के 12 फीसदी की पूर्ति की जा सकती है। शकरकंद में फैट की मात्रा कम होती है, इसके अलावा इसके सेवन से प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की भी पूर्ति की जा सकती है। शकरकंद विटामिन-ए का  उत्कृष्ट स्रोत होते हैं, इससे दैनिक आवश्यकताओं की 400 फीसदी प्राप्ति की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to diagnose potassium deficiency, potassium deficiency symptoms in hindi
पालक के फायदे अनेक - फोटो : Pixabay

पालक के फायदे अनेक
बिना किसी संदेह के पालक सबसे अधिक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों में से एक है। एक कप पालक (156 ग्राम) में 540 मिलीग्राम पोटेशियम होता है जिससे दैनिक आवश्यकताओं के लगभग 12 फीसदी मात्रा की पूर्ति हो सकती है। पोटेशियम के अलावा पालक विटामिन ए, विटामिन के, फोलेट और मैग्नीशियम की जरूरतों को भी पूरा कर सकता है। कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए रोजाना पालक का सेवन किया जा सकता है।

विज्ञापन
how to diagnose potassium deficiency, potassium deficiency symptoms in hindi
नारियल पानी के फायदे - फोटो : iStock
नारियल पानी है बेहद लाभदायक
नारियल पानी शानदार हाइड्रेटिंग ड्रिंक होने के साथ कई तरह के स्वास्थ्य लाभ से भी भरपूर होता है। एक कप (240 मिली) नारियल पानी में 600 मिलीग्राम  पोटेशियम होता है जिससे दैनिक आवश्यकताओं के लगभग 12 फीसदी मात्रा की पूर्ति हो सकती है। इसके अलावा यह मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और मैंगनीज का एक अच्छा स्रोत है। यही कारण है कि नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।


--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Signs and Symptoms of Potassium Deficiency (Hypokalemia)

अस्वीकरण नोट: यह लेख तमाम मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed