फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों की सलाह: डायबिटीज नियंत्रण में यह दो उपाय हैं रामबाण, इंसुलिन संवेदनशीलता में होगा सुधार

Mon, 11 Oct 2021 06:42 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 11 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
how to control diabetes, how to improve insulin level in body
डायबिटीज की समस्या होगी दूर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज, दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। भारत में साल-दर साल यह रोग तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि दुनियाभर में भारत को 'डायबिटीज कैपिटल' के रूप में जाना जाता है। एक आंकड़े के मुताबिक भारत में मधुमेह रोगियों की कुल संख्या 77 मिलियन (7.7 करोड़) से अधिक है। हर साल लाखों की संख्या में युवाओं में भी इस रोग का निदान किया जा रहा है। मधुमेह एक ऐसी स्थिति को संदर्भित करता है जिसमें शरीर इंसुलिन प्रतिरोधी हो जाता है या अग्न्याशय पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली की आदतें और खान-पान में गड़बड़ी के कारण मधुमेह होने का खतरा बढ़ जाता है।



डॉक्टरों के मुताबिक यदि समय रहते आदतों और खान-पान में सुधार कर लिया जाए तो इस गंभीर खतरे को कम किया जा सकता है। डायबिटीज के खतरे से बचे रहने के लिए इंसुलिन के स्तर को बढ़ाना आवश्यक है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन दो उपायों को प्रयोग में लाकर इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या से खुद को सुरक्षित किया जा सकता है?

how to control diabetes, how to improve insulin level in body
इंसुलिन के स्तर को रखें ध्यान में - फोटो : iStock

मधुमेह रोग में इंसुलिन की भूमिका
डायबिटीज से बचाव के उपायों को जानने से पहले, मधुमेह रोग में इंसुलिन की भूमिका के बारे में जान लेना आवश्यक है। इंसुलिन एक हार्मोन होता है जो शरीर और उसकी कोशिकाओं में ग्लूकोज को अवशोषित करके उसे ऊर्जा के रूप में उपयोग करने में मदद करता है। जब हम साधारण शुगर या कार्ब्स का सेवन किया जाता है तो ग्लूकोज रक्त प्रवाह में प्रवेश करता है, इंसुलिन कोशिकाओं में इसके अवशोषण में मदद करता है। यही कारण है कि जिन रोगियों में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, उन्हें इंसुलिन के इंजेक्शन दिए जाते हैं। 

how to control diabetes, how to improve insulin level in body
इंसुलिन की अपर्याप्तता को पहचानें - फोटो : iStock

शरीर में इंसुलिन संबंधी समस्याओं के संकेत
डॉक्टर बताते हैं, शरीर में इंसुलिन की अपर्याप्तता का इसके लक्षणों के आधार पर पता लगाया जा सकता है। टाइप-2 डायबिटीज जैसे रोगियों में अक्सर इंसुलिन प्रतिरोध की समस्या हो जाती है। ऐसे रोगियों में ब्लड शुगर के स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए इंसुलिन इंजेक्शन देने की आवश्यकता होती है। शरीर में इंसुलिन की कमी का उसके लक्षणों के आधार पर पता लगाया जा सकता है। इस स्थिति में रोगियों को शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। 

  • बार-बार प्यास लगना
  • सामान्य से अधिक बार पेशाब जाना
  • तेजी से वजन घटाने की समस्या
  • शरीर में थकावट बनी रहना
  • घावों का आसानी से न भरना
  • धुंधला दिखाई देना
विज्ञापन
विज्ञापन
how to control diabetes, how to improve insulin level in body
पर्याप्त नींद लेना बहुत आवश्यक - फोटो : Pixabay

1. इंसुलिन के स्तर में सुधार का पहला उपाय
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या हो या शरीर में इंसुलिन की कमी के लक्षण नजर आते हों उन्हें नियमित रूप से व्यायाम जरूर करना चाहिए। मधुमेह प्रबंधन के तरीकों को लेकर अध्ययनकर्ताओं की एक टीम ने बताया कि व्यायाम के माध्यम से शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इंसुलिन के स्तर में सुधार करने का पहला उपाय है- पर्याप्त नींद लेना है। अध्ययनों से पता चलता है कि रात में अच्छी नींद पूरी न होने से इंसुलिन संवेदनशीलता कम हो सकती है।

विज्ञापन
how to control diabetes, how to improve insulin level in body
तनावग्रस्त रहना है नुकसानदायक - फोटो : iStock

इंसुलिन के स्तर में सुधार का दूसरा उपाय
पर्याप्त नींद लेने के अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इंसुलिन संवेदनशीलता के लिए तनाव के स्तर को प्रबंधित करना भी आवश्यक होता है। अधिक तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल और ग्लूकागन हार्मोन का स्राव बढ़ जाता है। समय के साथ यह हार्मोन रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावित करते हुए धमनियों को भी नुकसान पहुंचाने लगते हैं। इंसुलिन संवेदनशीलता के जोखिम को कम करने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ डायबिटीज रोगियों को तनाव कम करने वाले उपायों को प्रयोग में लाने की सलाह देते हैं। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed