कोरोना संक्रमण काल में शरीर के जिस सिस्टम या तंत्र पर लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान गया है, वह है हमारा इम्यून सिस्टम यानी हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता। हमारी इम्यूनिटी ही है, जो हमें बीमारियों से बचाती है। यह बैक्टीरिया, वायरस, फंगस जैसे टॉक्सिन्स से लड़ती है और हमारे शरीर को बीमार होने से बचाती है। हमारी इम्यूनिटी मजबूत हो तो सर्दी, खांसी जैसे वायरल संक्रमण हमसे कोसों दूर रहते हैं। मजबूत इम्यूनिटी के कारण ही फेफड़े, किडनी और लीवर के संक्रमण, हेपेटाइटिस और अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर शुरू से कहा जा रहा है कि जिसकी इम्यूनिटी कमजोर होगी, उसे संक्रमण का ज्यादा खतरा है। इसी के चलते तमाम डॉक्टर, विशेषज्ञ और स्वास्थ्य एजेंसियां इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने की सलाह दे रही हैं।
{"_id":"5ee1fc45608c2b3aab371d8d","slug":"how-to-check-your-immunity-weak-or-strong-know-your-immune-system-weakness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Immunity Check: कैसे पता करें कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Immunity Check: कैसे पता करें कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है?
Thu, 11 Jun 2020 03:50 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 11 Jun 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Immune System
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इम्यूनिटी है जरूरी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- दरअसल, हमारे आसपास कई तरह के संक्रामक तत्व या पैथोजंस होते हैं। हमें अंदाजा नहीं होता और हम खाने-पीने की चीजों के साथ उसे ग्रहण कर लेते हैं। प्रदूषण भरे वातावरण में तो सांस लेने के साथ ही हम नुकसानदेह तत्वों को अवशोषित कर लेते हैं। हालांकि ऐसा होने के बाद भी अगर हम बीमार नहीं होते, तो इसके पीछे का कारण हमारा मजबूत इम्यून सिस्टम है।
इम्यून सिस्टम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- वहीं, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, वे जरा सी एलर्जी भी बर्दाश्त नहीं कर पाते और ऐसी स्थितियों में बीमार पड़ जाते हैं। यूं तो अक्सर ब्लड रिपोर्ट से पता किया जाता है कि व्यक्ति की इम्यूनिटी कैसी है कैसी है, लेकिन इम्यून सिस्टम के कमजोर पड़ने पर हमारा शरीर भी कई तरह के संकेत देने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी-जुकाम की शिकायत
- फोटो : Pixabay
क्या आप अक्सर बीमार रहते हैं, या दूसरों की अपेक्षा जल्दी बीमार होते हैं? अगर ऐसा है तो आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। इसके कई अन्य संकेत भी दिखते हैं, जैसे-
- अक्सर सर्दी-जुकाम की शिकायत
- अक्सर खांसी या गला खराब होना
- लगातार थकान, आलस होना
- लंबे समय तक किसी घाव का न भरना आदि
विज्ञापन
मसूड़ों में सूजन
- फोटो : Pixabay
- इम्यून सिस्टम की वजह से स्किन रैशेज यानी शरीर पर चकत्ते आने जैसी समस्या भी हो सकती है। बार-बार मसूड़ों में सूजन, मुंह में छाले, यूटीआई, डायरिया वगैरह भी कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण हैं। नींद न आना, डिप्रेशन और डार्क सर्कल भी कमजोर प्रतिरोधक क्षमता की निशानी है।