फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: किडनी-लिवर की 40 फीसदी बीमारियों के लिए ये हैं दो प्रमुख कारण, ज्यादातर भारतीय इसके शिकार

Sat, 16 Mar 2024 06:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Mar 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
how smoking and alcohol affect kidney and liver health know its risk in hindi
किडनी और लिवर की समस्या - फोटो : istock

किडनी और लिवर हमारे शरीर के दो सबसे प्रमुख अंग हैं। किडनी जहां रक्त को फिल्टर करके उससे अपशिष्टों को बाहर निकालने, शरीर में रसायनों-द्रव के संतुलन को ठीक रखने में मदद करती है, वहीं लिवर रक्त में अधिकांश रासायनिक स्तरों को नियंत्रित करता है और पित्त नामक उत्पाद का उत्सर्जन करता है। भोजन के पाचन को ठीक रखने में भी लिवर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शरीर को स्वस्थ रखने और विषाक्तता को दूर करने के लिए इन दोनों अंगों का ठीक रहना जरूरी है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पिछले कुछ वर्षों में जिन अंगों से संबंधित बीमारियों को सबसे ज्यादा बढ़ते देखा गया है, किडनी-लिवर उनमें से एक हैं। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के अलावा बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता और धूम्रपान-शराब की आदत को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है।

how smoking and alcohol affect kidney and liver health know its risk in hindi
धूम्रपान से सेहत को नुकसान - फोटो : istock

धूम्रपान-शराब का सेवन सबसे खतरनाक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किडनी और लिवर दोनों की बढ़ती समस्याओं के लिए धूम्रपान-शराब पीने की आदत को जोखिम कारक पाया गया है, ये इन दोनों अंगों की 40 फीसदी से अधिक बीमारियों के लिए जिम्मेदार हैं। भारतीय आबादी में बड़ी संख्या में लोग इस गड़बड़ आदत के शिकार हैं।

किडनी और लिवर की दिक्कतें न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती हैं, साथ ही इसके जानलेवा दुष्प्रभावों का भी खतरा रहता है, इसलिए जरूरी है कि इस आदत से समय रहते दूरी बना लिया जाए।

how smoking and alcohol affect kidney and liver health know its risk in hindi
किडनी की बीमारियों का खतरा - फोटो : istock

धूम्रपान से होने वाले नुकसान

धूम्रपान, किडनी-लिवर दोनों अंगों को कई तरह से गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। इतना ही नहीं इससे किडनी के कैंसर का जोखिम भी बढ़ सकता है। धूम्रपान आपके हृदय और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाती है, जिससे किडनी में रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है और किडनी की दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं।

इसी तरह से धूम्रपान करने वाले लोगों के लिवर में वसा के निर्माण और लिवर में सूजन का भी खतरा अधिक देखा जाता रहा है। इस तरह के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए धूम्रपान छोड़ना एक प्रभावी तरीका हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how smoking and alcohol affect kidney and liver health know its risk in hindi
शराब के दुष्प्रभावों के बारे में जानिए - फोटो : pixabay

शराब से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

धूम्रपान की ही तरह से शराब के कारण भी लिवर-किडनी से संबंधित गंभीर बीमारियों के विकसित होने का जोखिम रहता है। अल्कोहल का अधिक सेवन करने वाले लोगों में समय के साथ लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी के विकसित होने का खतरा हो सकता है। लिवर की ही तरह शराब के कारण किडनी पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। अत्यधिक शराब के सेवन से किडनी में तरल पदार्थ, इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बाधित हो सकता है। शराब पीने वाले लोग किडनी से संबंधित कई गंभीर समस्याओं के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं।

विज्ञापन
how smoking and alcohol affect kidney and liver health know its risk in hindi
आहार को स्वस्थ और पौष्टिक रखें - फोटो : istock

कैसे रखें इन अंगों का ख्याल

विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में कुछ प्रकार के बदलाव आपकी किडनी-लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं। इसके लिए वजन को कंट्रोल रखना, संतुलित आहार का सेवन करना, नियमित रूप से व्यायाम करना जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमें बिना डॉक्टर की सलाह के ओवर-द-काउंटर दवाओं के सेवन से भी बचना चाहिए। शराब-धूम्रपान से दूरी बनाए रखना संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार हो सकता है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed