{"_id":"5c5d3443bdec224e21135236","slug":"how-long-you-can-keep-fish-in-your-fridge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्रिज में रखी मछली का स्वाद पहुंचा सकता है अस्पताल, कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे आप","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
फ्रिज में रखी मछली का स्वाद पहुंचा सकता है अस्पताल, कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे आप
मछली खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रिज में रखी मछली का स्वाद आपको अस्पताल भी पहुंचा सकता है। अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं तो ताजा मछली का सेवन करें। मछली खरीद कर ला रहे हैं तो उसे ज्यादा दिनों तक फ्रिज में न रखें। इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। बाजार से मछली लाते ही उसे प्लास्टिक की थैली से निकाल लें। अगर आप उसे फौरन नहीं बनाना चाहते तो फ्रिज में किसी बर्तन में रखें। अगली स्लाइड में पढ़िए कितने दिन तक फ्रिज में रखी मछली नहीं होती खराब
2 of 4
fish
सामान्य तौर पर आप अपने फ्रिज में दो दिनों तक मछली को रख सकते हैं। एफडीए का कहना है कि एक या दो दिन से ज्यादा फ्रिज में पकी मछली यानी मछली से बनी डिश और बाजार से लाई गई मछली को नहीं रखना चाहिए। हमेशा ताजा मछली का ही सेवन करना चाहिए।
3 of 4
fish
मछली की अगल-अलग प्रजातियां होती हैं। इनमें से कोई तीन या कोई पांच दिन तक ताजा रहती हैं। इससे ज्यादा कोई भी मछली ताजा नहीं रहती है। पकी हुई मछली और जल्दी खराब हो जाती है। इनमें मैकेरल, ब्लूफिश और सार्डिन बहुत जल्दी ही खराब हो जाती है। आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए की ज्यादा से ज्यादा तीन दिन में किसी भी प्रकार की मछली को बना लेना चाहिए और उसके स्वाद का आनंद ले लेना चाहिए, नहीं तो वो खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
trout fish
आपने मछली की जो डिश बनाई है अगर वो ज्यादा हो गई है तो उसे दो या तीन दिन से ज्यादा फ्रिज में किसी भी हालत में न रखें। और न ही इतने दिनों की बची मछली को खाएं। इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।