कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बहुत सारे लोग घबराए हुए हैं। इससे संबंधित कई तरह के सवाल लोगों के मन में चलते रहते हैं। जैसे कि कोरोना वायरस से बचने के लिए कौन से मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए? बिना मास्क लगाए कोई सामने आता है तो क्या किया जाए? किसी सतह से संक्रमित होने का कितना खतरा रहता है? अगर आप अनजाने में कोरोना मरीज के संपर्क में आ जाते हैं तो क्या करें? सीरो सर्वे से कोरोना नियंत्रण में किस तरह के फायदे हैं?
Coronavirus: कोरोना संक्रमण से लेकर सीरो सर्वे तक, डॉ. मधुर से जानें सात जरूरी सवालों के जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन से मास्क का प्रयोग करना ज्यादा अच्छा है?
- बाजार में तीन लेयर का कपड़े का मास्क मिलता है। घर में भी सूती कपड़े से भी मास्क बना सकते हैं और इसे बार-बार धो कर पहन सकते हैं। अगर किसी कंटेनमेंट जोन में जा रहे हैं या किसी संक्रमित के साथ हैं तो N-95 मस्क लगा सकते हैं। ध्यान रहे वॉल्व वाला N-95 मास्क नहीं होना चाहिए। उसका प्रयोग करने से स्वास्थ्य मंत्रालय ने मना किया है। बिना वॉल्व वाला N-95 मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं।
कौन से मास्क का प्रयोग करना ज्यादा अच्छा है ?#IndiaFightsCorona | #COVID19 @PrakashJavdekar | @MIB_India | @PIB_India pic.twitter.com/VzHh5eOmyK
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) August 2, 2020
- इस वायरस का अबतक कोई निश्चित इलाज और वैक्सीन उपलब्ध हो पाई है। इसलिए खुद की सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा जरूरी है। अगर कोई आपके घर बिना मास्क लगाए आता है, तो उसे घर के अंदर आने से मना करें। बहुत जरूरी है घर आना तो वह मास्क लगाकर आए। कोई भी इसे परेशानी ना समझें। यह सभी की सुरक्षा के लिए है।
अगर कोई बिना मास्क लगाए सामने आता है तो क्या करें ?#IndiaFightsCorona | #COVID19 @PrakashJavdekar | @MIB_India | @PIB_India pic.twitter.com/OG6DeIeRO2
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) August 2, 2020
- कुछ लोगों को मास्क पहनने से लगता है कि सांस फूल रही है या घबराहट हो रही है। किसी को कान में इसकी डोरी से दर्द होता है। लेकिन अगर इसे सुरक्षा के लिहाज से लगाएंगे तो परेशानी का एहसास नहीं होगा। दोनों तरफ की डोरी या इलास्टिक को पीछे क्लिप से फंसाया जा सकता है। घर में अपने चेहरे की माप के अनुसार भी मास्क तैयार कर सकते हैं।
किसी सतह से संक्रमण का कितना खतरा रहता है?
- यह निर्भर करता है कि वायरस के ड्रॉपलेट्स किस सरफेस यानी सतह पर गिरे हैं। जैसे किसी सूखी चीज पर गिरे हों तो कुछ घंटे बाद खत्म हो सकते हैं। वहीं गीली सतह पर वायरस चार दिन तक रह सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि वायरस वसा प्रोटीन आदि से बना है। इसलिए साबुन से हाथ धोने पर या खत्म हो जाता है। ध्यान रहे किसी सतह पर वायरस है तो वह केवल आपके हाथों के जरिए ही आपके मुंह तक पहुंच सकता है। इसलिए हाथ धोते रहें।
किसी सरफेस से संक्रमण का कितना खतरा रहता है ?#IndiaFightsCorona | #COVID19 @PrakashJavdekar | @MIB_India | @PIB_India pic.twitter.com/nXx3GCvdoH
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) August 2, 2020