फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे पर अनचाहे बालों से हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय आ सकते हैं आपके काम

Fri, 15 Jan 2021 03:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Jan 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
Home remedies to remove unwanted hair on face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम सुंदर दिखने के लिए नाजाने क्या कुछ नहीं करते। महंगी क्रीम से लेकर कई तरह के ऐसे नुस्खे अपनाते हैं, जिससे हमारा चेहरा सबसे अलग और सबसे सुंदर लगे। यहां तक कि चेहरे से अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए भी लोग कई उपाय करते हैं। चेहरे पर आने वाले इन बालों को हटाने के लिए लोग थ्रेडिंग और वैक्सिंग जैसी चीजों का सहारा लेते हैं, लेकिन न चाहते हुए भी कुछ समय बाद ये बाल वापस आ जाते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको चेहरे पर आने वाले इन अनचाहे बालों को हटाने में काफी मदद मिल सकती है।

Home remedies to remove unwanted hair on face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहले आपकी इसमें मदद चीनी और शहद कर सकते हैं। आपको करना ये है कि लगभग एक चम्मच शहद, दो बड़े चम्मच चीनी और एक बड़े चम्मच में पानी लेकर के इन सबको मिला लेना है और एक पेस्ट बनाना है। चीनी को बेहतर तरीके से घोलने के लिए इसे कुछ देर माइक्रोवेव में रखें और इसके बाद आपका पील मास्क तैयार है। आपके जहां भी अनचाहे बाल हैं वहां आप इस मास्क को लगा सकते हैं। आप इसे रूई की मदद से एक सिरे से दूसरी और खींच सकते हैं। ये मास्क आपके चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने में मदद करता है।

Home remedies to remove unwanted hair on face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

इसके बाद आप बेसन और गुलाब जल का उपयोग भी कर सकते हैं, क्योंकि ये दोनों ही हमारे चेहरे के लिए काफी लाभदायक होते हैं। आपको बस इतना करना है कि बेसन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में लेकर इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलानी है। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगा लें। थोड़ी देर इसे सूखने दें और फिर चेहरे के बालों को हटाने के लिए अपने चेहरे को उंगलियों से रगड़ें। ऐसा करने से आपको चेहरे से बाल हटाने में काफी मदद मिल सकती है। इस घरेलू उपचार को आप सप्ताह में दो या तीन बार कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedies to remove unwanted hair on face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

चेहरे से बालों को हटाने के लिए दलिया और केले का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दलिया न केवल आपके शरीर के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है। ये आपके चेहरे पर होने वाले मुंहासों को साफ करने से लेकर आपकी त्वचा को सुंदर बनाने जैसी कई चीजों में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा ये आपके चेहरे के बालों को हटाने में भी काफी कारगर माना जाता है, क्योंकि दलिये की दानेदार बनावट के कारण ये मृत कोशिकाओं, काले घेरे और चेहरे के बालों को भी हटाने में मदद करता है।

विज्ञापन
Home remedies to remove unwanted hair on face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दलिये के साथ केला भी आपकी इसमें मदद कर सकता है। इसके लिए आपको एक पके केले के साथ दो बड़े चम्मच दलिया मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना है। फिर इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं और कुछ मिनट तक इससे मसाज करें। आपको इसको अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखना है और फिर पानी से धो लेना है। नियमित रूप से ऐसा करने से चेहरे के बालों को प्राकृतिक रूप से छुटकारा मिल सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed