कंधे के दर्द से अक्सर कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसा होता है कि जब कंधे में दर्द होने लगता है तो फिर किसी भी काम में मन नहीं लगता है। यह समस्या सभी उम्र के लोगों को हो सकती है। हालांकि जो लोग लैपटॉप, टैबलेट्स और स्मार्टफोन्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके साथ यह समस्या ज्यादा होती है। कंधे में दर्द की वजह कई चीजें हो सकती हैं, जैसे उठने-बैठने का गलत तरीका, एक मुद्रा में देर तक काम करना या गलत ढंग से व्यायाम करना आदि। अधिकतर लोगों को सो कर उठने के बाद भी कंधों में जकड़न या दर्द महसूस होता है। आइए जानते हैं इस दर्द से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में...
{"_id":"5f97d97cfff980594745215b","slug":"home-remedies-for-shoulder-pain-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय, प्रभावी हैं ये तरीके","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय, प्रभावी हैं ये तरीके
Fri, 22 Jan 2021 09:20 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 22 Jan 2021 09:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हल्दी से दूर करें कंधे का दर्द
- कंधे के दर्द से राहत दिलाने का एक बेहद ही अच्छा घरेलू उपाय है हल्दी। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं, जिससे दर्द और सूजन को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप एक कप गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी अच्छे से मिला लें और उसमें शहद डालकर पूरे दिन में दो बार उसका सेवन करें। इससे आपको कंधे के दर्द से राहत मिलेगी। इसके अलावा एक और तरीका है। आप दो चम्मच हल्दी पाउडर को एक चम्मच नारियल के तेल में मिला लें और उस पेस्ट को कंधे की मांसपेशियों पर लगाकर रगड़ें और फिर सूखने के बाद उसे गर्म पानी से धो लें। ऐसा आप दिन में दो बार कर सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अदरक भी है उपयोगी
- कंधे के दर्द से छुटकारा दिलाने में अदरक भी उपयोगी है। इसमें भी एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जो किसी भी तरह के दर्द और सूजने को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रोजाना शहद डालकर अदरक की चाय पी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कंधे के दर्द में फायदेमंद है लैवेंडर का तेल
- लैवेंडर का तेल थकी हुई मांसपेशियों के लिए बेहद प्रभावी है। ये दर्द और सूजन को भी दूर करता है। इसके लिए आप आधा बाल्टी गर्म पानी लें और उसमें लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदें डाल दें। फिर उस पानी को थोड़ा-थोड़ा करके अपने कंधे पर डालें। इससे दर्द में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सेंधा नमक भी है फायदेमंद
- कंधे के दर्द को दूर करने में सेंधा नमक भी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, सेंधा नमक मैग्नीशियम सल्फेट से बना होता है, जो कंधे के दर्द को दूर करने में मदद करता है। इससे शरीर की थकान दूर होती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। कंधे के दर्द को दूर करने के लिए आप आधा बाल्टी गर्म पानी में दो कप सेंधा नमक मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा करके उस पानी को अपने प्रभावित क्षेत्र पर डालें। इससे आपको राहत मिलेगी।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। गंभीर और लंबे समय से हो रहे कंधे के दर्द से निजात पाने के लिए बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से जांच और इलाज कराएं, सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें।