फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: रोजाना जरूर करें इन चार चीजों में से किसी एक का सेवन, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

Sat, 10 Jul 2021 07:46 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 10 Jul 2021 07:46 AM IST
विज्ञापन
healthy heart Diet plan to prevent heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Sandeep Khasa 



डॉ. संदीप खासा 
कार्डियोलॉजिस्ट,
 उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल (पानीपत) 
डिग्री - एम.बी.बी.एस  


हार्ट अटैक (दिल का दौरा) एक गंभीर समस्या है। यह तब होता है, जब हृदय की मांसपेशियों के एक हिस्से को पर्याप्त मात्रा में रक्त (खून) नहीं मिलता है। दिल के दौरे का सबसे बड़ा लक्षण माना जाता है- सीने में तेज दर्द। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हार्ट अटैक आने पर सभी के सीने में तेज दर्द ही हो। कई बार लोगों को बहुत हल्का दर्द होता है और ऐसे में वो उसे नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि अपच के कारण गैस की वजह से शायद सीने में दर्द हो रहा है। इसे ही साइलेंट हार्ट अटैक कहा जाता है, क्योंकि आप उसे कुछ और समझ लेते हैं। यह खतरनाक हो सकता है। इसलिए बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषज्ञ कहते हैं कि लोगों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि कई खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते हैं, जिनके सेवन से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में... 

healthy heart Diet plan to prevent heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फाइबर युक्त आहार 

  • फाइबर को कम कोलेस्ट्रॉल के लिए जाना जाता है, जो स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। इसलिए आप अपने आहार में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे ओट्स, ब्राउन राइस (चावल), बाजरा, मसूर, हरी पत्तेदार सब्जियां, सेब, पपीता, अंगूर, खीरा, टमाटर, प्याज, शकरकंद, आदि को शामिल करें। इनका नियमित रूप से सेवन आपको और भी कई स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। 
healthy heart Diet plan to prevent heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कम वसायुक्त डेयरी उत्पाद 

  • कम वसायुक्त डेयरी उत्पाद, जैसे बिना मलाई वाले दूध और दही को दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि ये हृदय के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। प्रतिदिन इनको अपने आहार में शामिल करने से दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
healthy heart Diet plan to prevent heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फल खाएं 

  • अगर आप रोजाना 1-2 फल खाते हैं, तो इससे हृदय और रक्तवाहिका संबंधी रोगों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, फलों में फाइबर होता है, जो स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं। आप अनार, सूखे अंजीर और एवोकाडो आदि का सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
healthy heart Diet plan to prevent heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नट्स खाएं 

  • नट्स, जैसे अखरोट, बादाम और पिस्ता न सिर्फ पौष्टिकता से भरपूर होते हैं, बल्कि ये विशेष रूप से दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि इनमें मोनोअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि से बचाते हैं। 

नोट: डॉ. संदीप खसा एक अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में सेवारत हैं। इन्होंने रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसी के साथ इन्होंने संजय गांधी पोस्टग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज से कार्डियोलॉजी में डॉ.ेट ऑफ मेडिसिन भी पूरा किया है। डॉ. संदीप खासा को गुरुग्राम के मेडिऑर अस्पताल में सलाहकार के रूप में काम करने का अनुभव भी है। इसके अलावा इनको गुरुग्राम के फोर्टिस में एसोसिएट कंसल्टेंट के तौर पर भी काम करने का अनुभव भी है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed