{"_id":"61ebe69471e87f5b6a32205c","slug":"health-tips-tips-four-steps-to-avoid-omicron-variant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का हेल्थ टिप्स: अगर बचना चाहते हैं ओमिक्रॉन से, तो इन चार बातों को कभी न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
आज का हेल्थ टिप्स: अगर बचना चाहते हैं ओमिक्रॉन से, तो इन चार बातों को कभी न करें नजरअंदाज
भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर से लोगों को परेशान कर रहा है। इस खतरनाक वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की चपेट में अब तक हजारों की संख्या में मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, कोरोना के केस लगातार बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। देश के लगभग हर राज्य में केस तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके कारण कई राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां भी लगाई गई हैं। लेकिन इन सबके बीच अगर ओमिक्रॉन वैरिएंट से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना है, तो हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और इन्हें अपनाना भी होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको कभी नजरअंदाज नहीं करना है, क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए ये बेहद जरूरी है।
2 of 5
ओमिक्रॉन से बचने के तरीके
- फोटो : iStock
मास्क
ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचने के लिए एक अच्छा और साफ-सुथरा मास्क पहनें। साथ ही अपने बच्चों को भी मास्क पहनाकर रखें। घर से बाहर जाते समय, भीड़-भाड़ में आदि जगहों पर मास्क पहनकर रखें। मास्क पहनने से काफी हद तक आप वायरस से बचे रह सकते हैं।
3 of 5
ओमिक्रॉन से बचने के तरीके
- फोटो : Pixabay
सामाजिक दूरी
अगर आप सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखते हैं, तो हो सकता है कि आप भी कोरोना से संक्रमित हो जाएं। बस, मेट्रो, दफ्तर में, मॉल में, दुकानों में आदि जगहों पर आपको एक-दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आपकी ये अच्छी आदत आपको कोरोना से बचाकर रखने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ओमिक्रॉन से बचने के तरीके
- फोटो : iStock
हाइजीन
कोरोना की शुरुआत के साथ ही एक बात कही जा रही है कि अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक अच्छे से धोएं। साबुन की मदद से हाथों को साफ करें या आप हैंड सैनिटाइजर से भी हाथों को साफ कर सकते हैं। बच्चों के हाथों को भी साफ करवाते रहें।
विज्ञापन
5 of 5
ओमिक्रॉन से बचने के तरीके
- फोटो : istock
बीमार होने पर डॉक्टर से संपर्क
कई लोग बीमार हो जाते हैं या उन्हें सर्दी-खांसी हो जाती है, तो वो तब भी अपने परिवार संग ही रहते हैं। ऐसे में अगर आप संक्रमित होते हैं, तो आपके कारण परिवार के दूसरे लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए पहले तो खुद को बाकी लोगों से अलग करें, और फिर डॉक्टर से संपर्क करें।
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।