फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: न्यूमोनिया के इन लक्षणों को न लें हल्के में, किचन में रखीं ये चीजें कर सकती हैं बचाव

Thu, 01 Jul 2021 01:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Jul 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
Health tips These home remedies can work to give relief in pneumonia disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

आज के दौर में कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनकी चपेट में इंसान बड़ी ही आसानी से और जल्दी आ जाता है। वहीं, कुछ बीमारियां ऐसी भी हैं, जो मौसम के साथ लग जाती हैं। जैसे- सर्दी- खांसी होना, लेकिन अगर ये बुखार बिगड़ जाए तो फिर व्यक्ति न्यूमोनिया की चपेट में आ जाता है। वैसे, तो न्यूमोनिया भी बुखार ही है, जो फेफड़ों में बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होता है। न्यूमोनिया में बुखार के साथ-साथ शरीर काफी टूट सा जाता है। ऐसे में डॉक्टर की दवा खाना तो जरूरी होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं जो आपको आराम देने का काम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे किचन में रखी कौन सी चीजें हमारी मदद कर सकती हैं।

Health tips These home remedies can work to give relief in pneumonia disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन

  • लहसुन में भरपूर एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होने की वजह से ये बैक्टीरिया ग्रस्त फेफड़ों को साफ करता है। आपको करना ये है कि एक दूध में थोड़ा पानी डालकर उसमें चार-पांच लहसुन की कलियां डालें और फिर उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा करके दिन में दो बार इसका सेवन कर सकते हैं। इससे न्यूमोनिया के मरीज को काफी लाभ मिल सकता है।
Health tips These home remedies can work to give relief in pneumonia disease
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हल्दी वाला दूध

  • न्यूमोनिया के मरीज के फेफड़ों में संक्रमण होता है। ऐसे में इसे बाहर निकालने में हल्दी वाला दूध मदद कर सकता है। हल्दी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण जब गर्म दूध के संपर्क में आते हैं, तो ये दोनों मिलकर बैक्टीरियल संक्रमण को कम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips These home remedies can work to give relief in pneumonia disease
शहद के फायदे - फोटो : Pixabay

शहद

  • न्यूमोनिया के मरीज की खांसी को कम करने और इसमें आराम देने का काम शहद कर सकता है। शहद में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल तत्व काफी लाभदायक होते हैं, ये मरीज की खांसी को ठीक करने में मदद करते हैं। आपको करना ये है कि गर्म पानी में शहद मिलाना है और फिर इसका सेवन करना है।
विज्ञापन
Health tips These home remedies can work to give relief in pneumonia disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अदरक की चाय

  • न्यूमोनिया के मरीज को अदरक भी दिया जा सकता है। अदरक में मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व फेफड़ों का संक्रमण दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको गर्म पानी में अदरक के टुकड़े को डालकर उबालना है। इसके अलावा आप अदरक की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। इससे भी आपको फायदा मिल सकता है।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed