फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलसी के छोटे-छोटे बीज देते हैं बड़े फायदे, इसके सेवन से कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा होता है कम

Wed, 11 Nov 2020 03:31 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 11 Nov 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Health tips in hindi benefits of flaxseed
अलसी के बीज के फायदे - फोटो : Pixabay

अलसी एक महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी के रूप में लोकप्रिय है। आप अपने आहार में इसको शामिल कर पर्याप्त पोषण की प्राप्ति कर सकते हैं। कई बीमारियों में अलसी के बीज रामबाण औषधि के रूप में काम करते हैं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। यह सेहत के लिए इतना लाभकारी है कि इसे 'सूपरफूड' की श्रेणी में रखा गया है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को तो कम करते ही हैं, साथ ही कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे से भी आपको बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...

Health tips in hindi benefits of flaxseed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अलसी के बीज दिल की बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं। ये मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड वसा सहित ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा यह धमनियों में प्लाक के निर्माण को कम करता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। 

Health tips in hindi benefits of flaxseed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अलसी के बीजों को वजन कम करने में भी सहायक माना जाता है। यह विटामिन-बी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जस्ता से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में मददगार है। इसके सेवन से आपको लंबे समय तक पेट भरा-भरा होने का अहसास होता है, जिससे आप बेकार की कैलोरी लेने से बच सकते हैं। इसस वजन घटाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips in hindi benefits of flaxseed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अलसी के बीजों का सेवन डायबिटीज में भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर भी होता है, जो ब्लड शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में मददगार हैं। साल 2007 में विज्ञान पब्लिक लाइब्रेरी में एक अध्ययन रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसके मुताबिक जो लोग लगातार 12 हफ्तों तक अलसी के बीजों का सेवन करते हैं, उनके रक्त शर्करा के स्तर पर सकरात्मक प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन
Health tips in hindi benefits of flaxseed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अलसी के बीजों को पाचन शक्ति में सुधार के लिए भी जाना जाता है। दरअसल, ये ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे आंतों की समस्याओं और कब्ज से राहत मिल सकती है। आप रोजाना इसका सेवन करें तो बहुत फायदा मिल सकता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed