अलसी के बीजों में छिपा है सेहत का खजाना, इसका सेवन देता है आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ
अलसी के बीज आपके दिल को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। इसमें घुलनशील फाइबर्स पाए जाते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने का कार्य करते हैं। इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। अलसी में ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में होता है। ये भी हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
अलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स गुण पाए जाते हैं जो बढ़ती उम्र में चेहरे की त्वचा को जवां बनाए रखते हैं, जिससे झुर्रियों की समस्या नहीं होती है। हमारी त्वचा चमकदार बनी रहती है।
वजन कम करने में भी अलसी के बीज बहुत लाभकारी हैं। ये शरीर में अतिरिक्त चर्बी को कम करते हैं, जिससे हमारा वजन नियंत्रित होता है। इसलिए जो लोग अपने वजन को कम करना चाहते हैं वे अपनी डाइट में अलसी को शामिल कर सकते हैं।
शाकाहारी लोगों को लिए अलसी के बीज एक अच्छा विकल्प है
अलसी में अल्फा लाइनोइक एसिड पाया जाता है, जो अर्थराइटिस, अस्थमा और डायबिटीज जैसे गंभीर रोगों से लड़ने में हमारी सहायता करते हैं। ओमोगा 3 मछलियों में ज्यादा पाया जाता है, इसलिए शाकाहारी लोगों के शरीर में ओमेगा 3 की मात्रा को पूरा करने के लिए अलसी के बीज एक अच्छा विकल्प है। इसके रोजाना सेवन से हमारे शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।