फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडे के सेवन से कम हो सकता है डायबिटीज का खतरा

Fri, 11 Jan 2019 12:18 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 11 Jan 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
health benefits of eggs during diabetes
health tips
बॉडी बिल्डर और फिटनेस फ्रिक लोग ज्यादातर अंडे का सेवन करते हैं ताकि उनके मसल्स बने रहें। लेकिन क्या आपको पता है कि अंडे के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को भी राहत मिल सकती है। यह स्टडी मोलेक्युलर न्यूट्रिशन एंड फूड रिसर्च जर्नल में प्रकाशित की गई है। हालांकि कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि डायबिटीज के मरीज को अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए।
health benefits of eggs during diabetes
health tip
फिनलैंड की यूनिवर्सिटी द्वारा हुई इस स्टडी की रिपोर्ट के सामने आने के बाद कई दूसरे वैज्ञानिक इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन इस हालिया कंट्रोवर्शियल स्टडी की रिपोर्ट के मुताबिक, अंडा खाने से टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा कम होता है। स्टडी के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन पुरुषों ने रोजाना अंडे का सेवन किया उनके खून में लिपिड की थोड़ी मात्रा ही पाई गई.
health benefits of eggs during diabetes
health tips
वहीं, अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों के लिए अंडे का सेवन फायदेमंद होता है। अंडा सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को अंडा खाना चाहिए या नहीं। अभी तक ये शोधकर्ताओं के लिए एक पहेली ही बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of eggs during diabetes
health tips
स्टडी की मुख्य लेखक स्टेफानिया नोएर्मन ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों को अंडा खाना चाहिए या नहीं, इस बात की पुष्टि करने के लिए इस टॉपिक पर अभी और रिसर्च करनी होगी। लेकिन मौजूदा नई स्टडी के मुताबिक, हफ्ते में 3 अंडे खाना बिल्कुल सुरक्षित है। स्टडी की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगर आपको डायबिटीज है तो अंडे को उबालकर ही खाएं.
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed