फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: लिवर को कमजोर कर देती हैं जीवनशैली की ये आदतें, अभी से कर लें सुधार वरना हो जाएंगे बीमार

Thu, 07 Apr 2022 10:26 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 07 Apr 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
habits that damage your liver, tips to keep liver healthy
लिवर को स्वस्थ रखने के उपाय - फोटो : Pixabay

लिवर, शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह हार्मोन उत्पादन से लेकर पाचन को बेहतर बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करता है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और पोषक तत्वों का भंडारण करने में भी इस अंग की विशेष भूमिका मानी जाती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसी जीवनशैली और आहार के सेवन की सलाह देते हैं जो लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकें। लिवर में होने वाली समस्याओं का असर पूरे शरीर की सेहत को प्रभावित कर सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली और आहार संबंधी गड़बड़ी के कारण पिछले एक दशक में लोगों में लिवर से संबंधित कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है। लिवर में सूजन से लेकर सिरोसिस और गंभीर मामलों में लिवर फेलियर तक की समस्या भी देखी जा रही है। डॉक्टर्स की मानें तो अगर हम दैनिक आदतों पर ही ध्यान दे लें तो इस अंग को स्वस्थ रखने और कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए उन आदतों के बारे में जानते हैं जिन्हें लिवर की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है?

habits that damage your liver, tips to keep liver healthy
शराब के है कई तरह के नुकसान - फोटो : Pixabay

लिवर की दुश्मन है शराब
शराब पीने की आदत आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव लिवर पर होता है। अल्कोहल, लिवर के सामान्य कामकाज में समस्याओं का कारण बन सकता है, जिसके कारण लिवर में सूजन, लिवर सेल डैमेज और फैटी लिवर जैसी समस्याओं का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखना चाहिए।

habits that damage your liver, tips to keep liver healthy
लिवर के स्वास्थ्य के लिए आहार का रखें विशेष ख्याल - फोटो : Pixabay

ट्रांस फैट का अधिक सेवन
अध्ययनों से पता चलता है कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार को स्वस्थ रखना विशेष महत्वपूर्ण होता है। ट्रांस फैट वाली चीजों का अधिक सेवन इस अंग को गंभीर क्षति पहुंचा सकता है। पोल्ट्री, अंडे और कुछ डेयरी उत्पादों में ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है। फास्ट फूड्स, पैक्ड फूड आइटम्स और प्रोसेस्ड फूड्स में भी इस प्रकार के फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इन चीजों का अधिक सेवन आपके लिवर को कमजोर कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
habits that damage your liver, tips to keep liver healthy
स्वस्थ शरीर के लिए पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : istock

कम पानी पीने से लिवर की बीमारियों का खतरा
यदि आप भी कम मात्रा में पानी पीते हैं तो सावधान हो जाइए, यह आदत डिहाइड्रेशन की समस्या के साथ लिवर की बीमारियों को भी बढ़ावा दे सकती है। उचित मात्रा में पानी पीते रहने से रक्त पतला रहता है और लिवर के लिए इसे फ़िल्टर करना और विषाक्त पदार्थों को निकालना आसान हो जाता है। पानी की कमी पाचन को भी नुकसान पहुंचा सकती है। कोशिश करें कि दिन में भी कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। 

विज्ञापन
habits that damage your liver, tips to keep liver healthy
मीठी चीजों का सेवन कम करें - फोटो : istock

अधिक चीनी का सेवन नुकसानदायक
कुछ शोध बताते हैं कि अधिक मात्रा में चीनी का सेवन सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, लिवर की बीमारियों का भी कारण बन सकता है। फ्रुक्टोज के रूप में चीनी की अधिक मात्रा लिवर की कोशिकाओं को क्षति पहुंचा सकती है। यह कई तरह के हार्मोन्स के उत्पादन को भी प्रभावित कर देती है। शर्करा की मात्रा फैट में परिवर्तित हो जाती है जिसके कारण कई प्रकार के यकृत रोगों का खतरा बढ़ जाता है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed