फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Florona: कोरोना संकट के बीच आया फ्लोरोना, जानिए क्या है ये वायरस और इसके लक्षण

Sun, 02 Jan 2022 08:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
florona double infection coronavirus and influenza  know what is florona and symptoms
कोरोना संकट के बीच आया फ्लोरोना - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया परेशान है। अब इस बीच दुनिया में एक नई बीमारी का पता चला है। दरअसल इजरायल (Israel) में ‘फ्लोरोना’ (Florona) वायरस का पहले केस सामने आया है। बताया जा रहा है कि फ्लोरोना कोरोना वायरस और इंफ्लूएंजा का मिलाजुला रूप है। इजरायल के स्थानीय मीडिया ने फ्लोरोना केस (Florona Case in Israel) के बारे में जानकारी दी है। 



इस रिपोर्ट में बताया गया है कि एक महिला में दोहरे संक्रमण का मामला सामने आया है। गर्भवती महिला को बच्चे के जन्म से पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फ्लोरोना वायरस मिलने के बाद इजरायल के स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। बताया गया है कि महिला ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालत स्थिर है।  अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि महिला फ्लोरोना वायरस से संक्रमित है। आईए जानते हैं कि आखिर फ्लोरोना वायरस क्या है और इसमें क्या लक्षण दिखाई दे सकते हैं। 

florona double infection coronavirus and influenza  know what is florona and symptoms
कोरोना संकट के बीच आया फ्लोरोना - फोटो : Pixabay

जानिए क्या है फ्लोरोना

कोरोना वायरस और इंफ्लूएंजा वायरस के संक्रमण की वजह से होने वाले दोहरे संक्रमण को फ्लोरोना नाम दिया गया है। ये दोनों वायरस किसी इंसान की शरीर के लिए खतरनाक हैं। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, फ्लोरीना किसी प्रकार की नई बीमारी या नया वेरिएंट नहीं है। किसी इंसान को कोरोना वायरस और इंफ्लूएंजा वायरस का संक्रमण एक साथ हो जाता है, तो उसे कोरोना से दोगुना खतरा रहता है।

florona double infection coronavirus and influenza  know what is florona and symptoms
कोरोना संकट के बीच आया फ्लोरोना - फोटो : Pixabay

दुनिया में कोरोना वायरस का मामला सामने आने के बाद पहली बार इस तरह का संक्रमण सामने आया है। इंफ्लूएंजा वायरस से निमोनिया, मायोकार्डिटिस और कई बार मौत भी हो सकती है। डॉक्टरों को डर सता रहा है कि फ्लोरोना को फैलाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
florona double infection coronavirus and influenza  know what is florona and symptoms
कोरोना संकट के बीच आया फ्लोरोना - फोटो : Pixabay

क्या हो सकते हैं लक्षण

इन संस्थानों ने फ्लोरोना के लक्षणों के बारे में भी बताया है। आंकड़ों से जानकारी मिली है कि इस दोहरे संक्रमण से कई गंभीर लक्षण एक साथ दिखाई दे सकते हैं। इन लक्षणों में निमोनिया समेत अन्य श्वसन परेशानियों के साथ मायोकार्डिटिस भी होने का खतरा है। इसलिए मरीज के सही स्वास्थ्य देखरेख की आवश्यकता होती है, क्योंकि सही देखरेख ना होने पर मौत का खतरा बढ़ जाता है। 

अस्वीकरण:

अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed