फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह खाली पेट इन चार चीजों का न करें सेवन, पड़ सकते हैं बीमार

Sat, 31 Aug 2019 05:20 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 31 Aug 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
five food should not eat empty stomach in morning

एक अच्छी और सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए जरुरी है कि हम अपनी दिनचर्या को सुधारें। सेहतमंद रहकर ही हम भागदौड़ से जीत सकते हैं। ऐसे में, स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है कि सही खानपान और भरपूर नींद के साथ-साथ सारे काम अपने समय पर पूरे हों। दिन की शुरुआत सुबह से होती है, इस समय आपको सबसे अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है। सुबह भूलकर भी खाली पेट आपको ये चार चीजें नहीं खानी चाहिए क्योंकि ये आपको बहुत बीमार कर सकता है।

five food should not eat empty stomach in morning
टमाटर में विटामिन सी के साथ ही कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। दरअसल, टमाटर से पेट में टैनिक ऐसिड की मात्रा बढ़ जाती है जो मरोड़, गैस जैसी पेट संबंधी समस्या पैदा करता है।
five food should not eat empty stomach in morning
दही या अन्य फर्मेन्टिड मिल्क प्रॉडक्ट्स को खाली पेट खाया जाए तो इससे गट में हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड का निर्माण होता है। यह पेट में मौजूद लैक्टिक ऐसिड को मार देता है जिससे ऐसिडिटी की समस्या हो जाती है और पेट में जलन व दर्द होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
five food should not eat empty stomach in morning
नाशपाती में पोटैशियम, विटमिन के, फिनॉलिक कंपाउंड, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैगनीज जैसे गुणकारी तत्वों होते हैं, लेकिन खाली पेट इस फल को खाना शरीर को अंदरूनी नुकसान पहुंचा सकता है। एक स्टडी के मुताबिक नाशपाती को खाली पेट खाने पर शरीर के अंगों को बाहरी प्रदूषण सोखने से बचाने वाले म्यूकस मेम्ब्रेन को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
five food should not eat empty stomach in morning
- फोटो : pixa

कई लोग खाली पेट केला खाते हैं लेकिन ऐसा करना उन्हें बीमार कर सकता है। दरअसल, केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। खाली पेट इस फल को खाने पर खून में पहले से मौजूद इन तत्वों की मात्रा गड़बड़ा जाती है, जिससे बेचैनी होना, उल्टी जैसा लगना, दस्त लगने जैसी समस्या हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed