फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! आपके पसंदीदा पांच 'फूड' छीन रहें हैं शरीर का कैल्शियम

Fri, 30 Aug 2019 03:39 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 30 Aug 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
five food items which reduce calcium from body
आजकल की खराब लाइफस्टाइल के चलते कई बीमारियां उम्र से पहले ही हो जाती हैं, जिसमें मुख्य रूप से जोड़ों में दर्द होना, हड्डियों में कैल्शियम की कमी होना आम बात है। दरअसल, इसका सबसे बड़ा कारण है हमारा गड़बड़ भोजन, जिसके सेवन से हड्डियों का कैल्शियम खत्म होने लगता है।जानें वो कौन से खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन करने से हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है। 
five food items which reduce calcium from body
कोल्ड ड्रिंक्स

कोल्ड ड्रिंक्स भी हड्डियों में पाए जाने वाले कैल्शियम को काफी नुकसान पहुंचाता है। दरअसल, डॉक्टरों के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक्स में कार्बनडाईऑक्साइड और फॉस्पोरस पाया जाता है जो हड्डियों को खोखला बना देता है। इसके अलावा चॉकलेट भी हड्डियों को कमजोर कर सकता है। इसको खाने से शरीर में शुगर और ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे कैल्शियम शरीर में अवशोषित नहीं हो पाता और हड्डियां कमजोर होने लगती है। जरा सोचकर देखिए क्या आपके शरीर में ये अंजाने में नहीं जा रहा है।

five food items which reduce calcium from body
नमक 

ज्यादा मात्रा में नमक का इस्तेमाल करना हड्डियों के लिए काफी खतरनाक है। दरअसल, नमक में जो सोडियम मौजूद होता है वह शरीर में मौजूद कैल्शियम को यूरीन के रास्ते से निकाल देता है। इस कारण से हर कोई कम नमक खाने की सलाह देता है। डॉक्टर वैसे भी ज्यादा नमक खाने से मना करते हैं। यदि आप कैंटिन से लेकर चाय की दुकान पर नमकीन या ऐसी चीजें खाते हैं जिनमें नमक ज्यादा होता है तो ये आपकी हड्डियों के लिए खतरनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
five food items which reduce calcium from body
कॉफी 
ज्यादा चाय और कॉफी पीना सेहत के लिए बहुता हानिकारक होता है। कैफीन शरीर में फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। ज्यादा कैफीन लेने से हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे शरीर में कैल्शियम नष्ट होने लगता है। 
विज्ञापन
five food items which reduce calcium from body
जानवरों का मांस
कुछ लोग हर रोज मांस खाना पसंद करते हैं। क्या आपको पता है कि जानवरों से प्राप्त होने वाला प्रोटीन हमारे लिए घातक भी साबित हो सकता है। दरअसल, शोध के अनुसार और यहां तक कि डॉक्टरों का भी कहना है, मांस खाना शरीर के लिए फायदेमंद है लेकिन रोजाना सेवन करने से इनसे मिलने वाला प्रोटीन हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed