घरों में आमतौर पर प्रयोग में लाए जाने वाली मेथी भले ही एक मसाला है लेकिन इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटीयों के रूप में किया जाता है। मेथी के बीज और हरी मेथी दोनों ही स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से कई बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। सर्दियों के मौसम में खाने में हरी मेथी का बहुत ही प्रयोग किया जाता है। हरी मेथी का सेवन करने से शरीर गर्म रहता है। लेकिन मेथी गंभीर बीमारियों से भी बचाव करती है। डायबिटीज, दिल की बीमारियां, कोलेस्ट्रॉल, जैसी समस्याओं में मेथी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं मेथी किस तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है...
कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का रामबाण इलाज है मेथी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल की बीमारियों में लाभदायक
मेथी में गैलेक्टोमनैन नामक विशेष तत्व पाया जाता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। वहीं पोटेशियम की उच्च मात्रा होने से रक्त संचार नियंत्रित रहचा है। हरी मेथी का सेवन दिल को सेहतमंद रखने में मदद करता है।
पेट से संबंधित समस्याओं में असरदार
मेथी की सब्जी खाने से पेट साफ रहता है और अपचन की समस्या नहीं होती है। वहीं मेथी चाय का उपयोग पचन और पेट दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। यूं कहे तो मेथी पेट से संबंधित समस्याओं के लिए रामबाण उपाय है।
कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
कैल्शियम, पोटेशियम, सेलेनियम, लोहा, जस्ता, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे खनिज तत्वों से भरपूर मेथी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है। इसके सेवन से लिपोप्रोटीन यानी एलडीएल का स्तर घटता है।
डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद
मेथी का इस्तेमाल डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एमिनो एसिड पाया जाता है, जो इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है। साथ ही मेथी में घुलनशील फाइबर क गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में आपकी मदद करते हैं।