फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fatigue & Dizziness: क्या आप भी अक्सर थकान-कमजोरी से परेशान रहते हैं? ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

Sun, 23 Feb 2025 09:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Feb 2025 09:56 PM IST
सार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई बार आपके बहुत ज्यादा थके हुए महसूस होते रहना का एक कारण कुछ प्रकार की बीमारियां भी हो सकती हैं। यही वजह है कि अगर आपको लंबे समय थकान महसूस होती रहती है तो एक बार डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच जरूर करा लें।

विज्ञापन
Feeling Tired and Weak often Could it be a Hidden Health Issue know aksar kamjori thakan hone ka karan
थकान-कमजोरी के कारण - फोटो : Freepik.com

थकान और कमजोरी होना काफी आम है, ये दिक्कतें किसी को भी हो सकती हैं। बहुत ज्यादा शारीरिक या फिर मानसिक रूप से मेहनत के कारण आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। पर क्या अक्सर आराम करते रहने के बावजूद भी आप सुस्त रहते हैं, कुछ काम करने का दिल नहीं करता? अगर हां तो सावधान हो जाइए ये किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, थकान और कमजोरी होने के कई कारण होते हैं, जिनमें पोषण की कमी, मानसिक तनाव, लाइफस्टाइल और कुछ बीमारियां भी शामिल हैं। इसके अलावा पर्याप्त नींद न लेना भी एक कारण है जिससे आप थके हुए महसूस हो सकते हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई बार आपके बहुत ज्यादा थके हुए महसूस होते रहना का एक कारण कुछ प्रकार की बीमारियां भी हो सकती हैं। यही वजह है कि अगर आपको लंबे समय थकान महसूस होती रहती है तो एक बार डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच जरूर करा लें।

Feeling Tired and Weak often Could it be a Hidden Health Issue know aksar kamjori thakan hone ka karan
अक्सर थकान होने के कारण - फोटो : Freepik.com

क्यों होती है बहुत ज्यादा थकान?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों में पोषक तत्वों की कमी होती है, उन्हें अधिक थकान महसूस होता रह सकता है। विशेषतौर पर शरीर में आयरन की कमी होने से हीमोग्लोबिन का स्तर घट जाता है, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पाती और आप अधिक थकान महसूस करते रहते हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट बताती है कि दुनियाभर में 30% लोग आयरन की कमी से ग्रस्त हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इसके अलावा विटामिन-डी और बी12 की कमी के कारण भी आपको थकान हो सकती है। 

आइए जानते हैं कि कौन सी बीमारियां आपको बहुत थका हुआ महसूस कर सकती हैं?

Feeling Tired and Weak often Could it be a Hidden Health Issue know aksar kamjori thakan hone ka karan
स्ट्रेस-तनाव के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : Freepik.com

कहीं आप डिप्रेशन का शिकार तो नहीं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, लंबे समय तक तनाव बने रहने की स्थिति शरीर की ऊर्जा को नष्ट करने लगती है। क्रोनिक स्ट्रेस और डिप्रेशन से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे थकान महसूस होती है। इसका एक कारण ये भी है कि ज्यादा चिंता होने की स्थिति आपके नींद को प्रभावित करने लगती है और नींद पूरी न होने से थकान और भी अधिक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Feeling Tired and Weak often Could it be a Hidden Health Issue know aksar kamjori thakan hone ka karan
एनींमिया के लक्षणों पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

आपको एनीमिया या थायरॉइड तो नहीं?

बिना अधिक शारीरिक मेहनत के भी थकान की समस्या बने रहना कई बार एनीमिया और किसी अन्य बीमारी का भी कारण हो सकता है। एनीमिया के कारण जब शरीर में पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बनतीं, तो ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने लगती है जिस वजह से आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं।

इसके अलावा थायरॉइड विकार के कारण भी आपको ये दिक्कत हो सकती है। थायरॉइड हार्मोन के उत्पादन में कमी या अधिकता के कारण भी आपको सुस्ती और थकान हो सकती है। एनीमिया या थायरॉइड  दोनों का समय पर इलाज जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Feeling Tired and Weak often Could it be a Hidden Health Issue know aksar kamjori thakan hone ka karan
थकान की समस्या को न करें इग्नोर - फोटो : Adobe stock photos

इन समस्याओं के कारण भी होती है थकान

अक्सर थकान और कमजोरी होते रहने के इन कारणों पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है। 

  • ल्यूपस, मल्टीपल स्क्लेरोसिस और रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी बीमारियों में इम्यून सिस्टम स्वस्थ कोशिकाओं पर अटैक कर देता है जिससे ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है।
  • स्लीप एपनिया की बीमारी में सोते समय बार-बार सांस रुकने से नींद प्रभावित हो जाती है जिसके कारण भी आपको थकान हो सकती है।
  • हाई ब्लड शुगर के कारण शरीर की ऊर्जा का सही उपयोग नहीं हो पाता, जिससे व्यक्ति थकान महसूस करता है।



---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed