फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eye Flu: क्यों फैल रहा आंखों का संक्रमण? जानिए आई फ्लू होने पर क्या करें और क्या नहीं

Thu, 10 Aug 2023 04:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 10 Aug 2023 04:00 PM IST
विज्ञापन
Eye Flu Symptoms Causes and Treatment of conjunctivitis Prevention Tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Eye Flu: मौसम में बदलाव के साथ संक्रमण फैलना आम बात है, लेकिन अगर आंखों में कंजक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू हुआ है तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें। आई फ्लू एक तेजी से फैलने वाला संक्रमण है, जो इस मौसम में तेजी से फैलता है। इस फ्लू को कंजक्टिवाइटिस भी कहा जाता है। इसमें आंखों में जलन, दर्द और लालिमा जैसी परेशानियां देखने को मिलती हैं। इस बीमारी का मुख्य कारण एलर्जिक रिएक्शन होता है। यह संक्रमण किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन ज्यादातर यह बच्चों को चपेट में लेता है। इसके लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।


 
Eye Flu Symptoms Causes and Treatment of conjunctivitis Prevention Tips
monsoon - फोटो : Social Media

क्या है वजह

आंखों का इंफेक्शन आमतौर पर एक आंख से शुरू होता है और दूसरी आंख में फैल जाता है। बारिश की वजह से हवा द्वारा संक्रमण फैलाने वाले कीटाणु और जीवाणु बढ़ जाते हैं। आई फ्लू एक संक्रामक बीमारी है और यह संक्रमित सतह को छूकर ही फैलता है। इसलिए अगर आप किसी सतह को छूती हैं तो आंखों को छूने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ करें और बार-बार आंखों को छूने से बचें।

Eye Flu Symptoms Causes and Treatment of conjunctivitis Prevention Tips
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

लक्षण भी जान लें

आई फ्लू का संक्रमण होने पर आंख में तेज दर्द, लालिमा होना, पानी के साथ चिपचिपा पीला पदार्थ आना, खुजली होना, धुंधला दिखाई देना, जलन होना, देखने में परेशानी होना, आंखों का चिपकना और आंख में कुछ चले जाने जैसा महसूस होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eye Flu Symptoms Causes and Treatment of conjunctivitis Prevention Tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऐसे करें बचाव

आंखों को कई बार साफ एवं ठंडे पानी से धोएं और डॉक्टर द्वारा बताई आई ड्रॉप डालें। नियमित रूप से हाथों को धोएं, बिना हाथ धोए आंखें न छुएं, आंखों को मलने से बचें और जिन लोगों को आई फ्लू हो गया है, उनके संपर्क से दूर रहें।

अपना तौलिया, कपड़े, चादर, चश्मे, आई मेकअप के सामान, आई ड्रॉप को अलग रखें और इनको किसी से साझा न करें। बार-बार पलकें झपकने की आदत डालें। आंखों को कभी भी रगड़े नहीं, खुजली होने पर साफ पानी से छींटे मारकर साफ करें।

बारिश के मौसम में भीगने से और स्विमिंग पूल में नहाने से बचें। अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग करती हैं तो उसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। हर बार उपयोग करने से पहले कॉन्टैक्ट लेंस को रोगाणुमुक्त अवश्य कर लें। छोटे बच्चों को बार-बार हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित करें और आंखों को बार-बार छूने से मना करें।

विज्ञापन
Eye Flu Symptoms Causes and Treatment of conjunctivitis Prevention Tips
eye flu - फोटो : amarujala

संक्रमण होने पर क्या करें?

सभी सावधानियां बरतने के बाद भी अगर आप आई फ्लू का शिकार हो गई हैं तो सार्वजनिक स्थानों पर जानें से बचें। इससे संक्रमण स्वस्थ लोगों में फैल सकता है। अपनी आंखों पर काला चश्मा लगाकर ही बाहर निकलें। संक्रमित हैं तो हाथ मिलाने से बचें और सार्वजनिक स्थानों को न छूएं। सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed