{"_id":"5f585ac98636271a0e09d3ad","slug":"eating-late-at-night-is-harmful-for-your-brain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात को देर से खाना आपके मस्तिष्क पर डालता है बुरा प्रभाव, तुरंत छोड़ दें ये आदत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रात को देर से खाना आपके मस्तिष्क पर डालता है बुरा प्रभाव, तुरंत छोड़ दें ये आदत
Fri, 11 Sep 2020 10:17 PM IST
Shashi Shashi
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के समय में बिगड़ती दिनचर्या की वजह से लोगों का सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव हो रहा है। एक अस्त-व्यस्त दिनचर्या का का प्रतिकूल प्रभाव आपके पूरे शरीर पर पड़ता है, जिसकी वजह से आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। बदलते लाइफस्टाइल और काम की वजह से लोग रात को देर तक जागते हैं या देर रात खाना खाने की आदत होती है, लेकिन ये आदत आपके मस्तिष्क पर बहुत बुरा प्रभाव डालती है। एक रिसर्च के अनुसार, जो लोग रात की शिफ्ट में काम करते हैं उनके मस्तिष्क पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए लोगों को इस ओर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। आइए जानते हैं कि देर रात खाना खाने या जागना आपके आपके मस्तिष्क पर किस तरह से प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक शोध के मुताबिक, जो लोग देर रात जब सोने का समय होता है तब भोजन करते हैं, उनकी स्मरण शक्ति पर बुरा प्रभाव होता है और सीखने की क्षमता में कमी आ सकती है। इसी तरह से रात को देर तक जागने या नियमित रुप से रात की शिफ्ट करने वालों को भी मस्तिष्क से संबंधित परेशानियों का खतरा रहता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लॉस एंजेलिस में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के साइकियाट्री और बायो विहेवियरल साइंसेज के प्रोफेसर क्रिस्टोफर कोलवेल कहते हैं कि कुछ लोग ये सोचते हैं कि काम और खाना किसी भी समय पर कर सकते हैं लेकिन शोध के अनुसार कोई व्यक्ति अपनी क्षमता से अधिक काम करता है तो इससे उसकी जीवनशैली और स्वास्थ्य दोनों बुरी तरह से प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोलवेल के मुताबिक, शरीर में सरकाडियन रिद्म जिसे शरीर के अंदर की जैविक घड़ी कह सकते हैं, 24 घंटे के चक्र का पालन करते हुए हार्मोन और शरीर की अन्य गतिविधियों को नियंत्रित करती है। इसलिए किसी भी व्यक्ति की खराब दिनचर्या उसके प्रतिरक्षा तंत्रपर बुरा असर करती है। समय पर खाना न खाने की वजह से व्यक्ति को टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी रहता है।