फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फायदेमंद नहीं बल्कि बेहद नुकसानदायक भी होता है केला-दूध, जानिए आपको खाना चाहिए या नहीं

Fri, 07 Feb 2020 03:58 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 07 Feb 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
eating banana with milk is good or bad for health
केला और दूध - फोटो : pixabay

क्या आपको पता है कि केला और दूध आपको फायदा ही नहीं बल्कि नुकसान भी पहुंचाता है। केले और दूध का मिश्रण आपकी सेहत के लिए एकदम भी ठीक नहीं है। हालांकि अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो  केले और दूध ले सकते हैं लेकिन अगर आप अस्थमा के मरीज हैं और आपको पेट की समस्याएं रहती हैं तो भूलकर भी केला और दूध न खाएं। आइए जानते हैं केले और दूध को लेकर आयुर्वेद में क्या बताया गया है।

eating banana with milk is good or bad for health
gfae - फोटो : getty images

अगर आयुर्वेद की बात की जाए तो केले और दूध को सेहत के लिए नुकसानदायक बताया है। दरअसल आयुर्वेद में मीठे और खट्टे को एकसाथ लेने की मनाई है। इससे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। दूध के साथ केला खाने को आयुर्वेद में विरुद्ध आहार बताया गया है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं और शरीर में  विषाक्त पदार्थ उत्पन्न हो सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। आपको खांसी, चकत्ते और एलर्जी की समस्या हो सकती है। आपको उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं।

eating banana with milk is good or bad for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप भी दूध और केले को मिलाकर खाते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आपको दूध और केला खाना पसंद है तो आप पहले दूध पिएं और उसके कुछ देर बाद केला खाएं। ये आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप मिल्कशेक के रूप में दूध और केला लेते हैं तो इससे आपका पाचन बाधित हो सकता है। अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो आपके लिए यह मिश्रण नुकसानदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
eating banana with milk is good or bad for health
केला

अस्थमा के मरीज अगर केले और दूध को एकसाथ लेते हैं तो उनको बलगम और सांस की दिक्कत पैदा हो सकती है। केले और दूध को एकसाथ लेने से आपको गैस की समस्या हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed