फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चीजों का सेवन कर आगे बढ़ाएं पीरियड्स की तारीख, नहीं लेना पड़ेगा दवाइयां

Thu, 20 May 2021 03:41 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 20 May 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
eat this natural things to delay periods in hindi
दवाओं के अपने नुकसान भी हैं - फोटो : सोशल मीडिया

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष 

मासिक धर्म महिलाओं में होने वाली एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे कि खुद से तो रोक पाना संभव नहीं है लेकिन कई बार यदि कहीं जाना होता है या घर में कोई पूजा-पाठ या कोई बड़ा कार्यक्रम होता है तो ऐसे में महिलाएं बहुत परेशान हो जाती हैं। बाजार में तो मासिक धर्म को आगे बढ़ाने वाली दवाएं भी उपलब्ध होती हैं लेकिन इन दवाओं के अपने नुकसान भी हैं इसलिए यदि पीरियड्स को आगे बढ़ाना है तो प्राकृतिक चीजों का सेवन करें। प्राकृतिक चीजों का सही तरीके से सेवन करके आप आसानी से अपने मासिक धर्म को आगे बढ़ाया जा सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों का सेवन करके मासिक धर्म की तिथि को आगे बढ़ाइए। 

Trending Videos
eat this natural things to delay periods in hindi
इसमें शहद मिलाएं - फोटो : Social media

अजवाइन की पत्तियां
पीरियड्स को आगे बढ़ाने में अजवाइन की पत्तियां आपकी सहायता कर सकती हैं और अजवाइन आपको आसानी से किचन में उपलब्ध भी हो जाएगा। अजवाइन की पत्तियों में विटामिन सी, विटामिन बी 12, विटामिन के और विटामिन ए पाए जाते हैं। अजवाइन की पत्तियों को गर्म पानी में उबालने के बाद इसमें शहद मिलाएं। दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करने से मासिक धर्म की तिथि आगे बढ़ जाती है। 

eat this natural things to delay periods in hindi
इसके बाद दाल को पीसें - फोटो : social media

चने की दाल 
किसी दवा को लेने की बजाय बहुत अच्छा होगा कि आप चने की दाल का सेवन करें। चने की दाल को तेल में तलकर नरम करें, इसके बाद दाल को पीसें। इसमें गर्म पानी डालकर सूप तैयार करें। माहवारी शुरू होने से सात दिन पहले से ही इसका सेवन आप शुरू कर दें। यदि आपको अच्छा परिणाम चाहिए तो इस सूप का सेवन सूबह उठते ही खाली पेट करें। इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
eat this natural things to delay periods in hindi
पीरियड को कुछ समय के लिए टाल सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

सरसों के बीज
दो चम्मच सरसों का पाउडर लें और उसे एक कप दूध में मिलाएं और इसे हफ्ते में एक बार जरूर पिएं। ऐसा करके आप आसानी से अपने पीरियड को कुछ समय के लिए टाल सकते हैं। सरसों के बीज में लोहा, तांबा, मैग्नीशियम, सेलेनियम जैसे अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि मासिक धर्म के समय को आगे बढ़ाने में बहुत लाभदायक है। 

विज्ञापन
eat this natural things to delay periods in hindi
एक तय किये हुए समय पर रोज इसे लें - फोटो : social media

चावल का पानी
पीरियड्स आगे बढ़ाने के लिए चावल का पानी किसी भी उम्र की महिला पी सकती है। दो से तीन के लिए यदि पीरियड्स को आगे बढ़ाना है तो साफ पानी से चावल को धोएं और इस चावल के पानी में नींबू मिला लें। इस पानी को दिन में आप आराम से तीन बार पी सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि यदि आपने एक सप्ताह पहले से इसका सेवन शुरू किया है तो एक तय किये हुए समय पर रोज इसे लें। 

नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed