फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी भी दर्द से निजात पाने के लिए न लें दवाओं का सहारा, करें ये घरेलू उपाय

Fri, 11 Dec 2020 11:05 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 11 Dec 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Easy home remedies for pain relief in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर शरीर में कहीं भी दर्द होने पर हम उससे निजात पाने के लिए दर्द निवारक दवा का सहारा लेते हैं लेकिन हर बार दर्द होने पर दवा लेना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दर्द निवारक दवा को लगातार लेने से शरीर पर कई साइड-इफेक्ट पड़ने लगते हैं, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसके लिए आप कुछ आसान से घेरलू नुस्खे आजमा सकते हैं जो आपको दर्द से तो राहत दिलाते ही हैं, साथ इनका कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होता है। पहले के समय में लोग दर्द से निजात पाने के लिए घरेलू चीजों का ही उपयोग करते थे। ये चीजें आसानी से घर में ही उपलब्ध भी हो जाती हैं। हमारे घर में ही कई ऐसी चीजें होती हैं, जो दर्द में असरदार औषधि का काम करती हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें...

 

Easy home remedies for pain relief in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लौंग हमारे घर में आसानी से मिल जाता है, क्योंकि इसका उपयोग पूजा में तो किया ही जाता है, साथ ही मसाले के रुप में भी हम इसका उपयोग करते हैं। दांत में दर्द होने पर लौंग को दांत में कुछ देर के लिए दबा कर रखें या फिर लौंग के तेल में रुई डूबोकर दांत के नीचे दबाएं, इससे आपको दांत के दर्द में राहत मिलेगी। इसके अलावा लौंग की चाय आपको सर्दी से होने वाले सिरदर्द और गले की खराश से भी राहत दिलाती है। जी मिचलाने या पेट के दर्द में भी लौंग लाभदायक है।

Easy home remedies for pain relief in Hindi
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हल्दी भी हर घर की रसोई में आसानी से मिलने वाली चीज है। अगर आप थकान महसूस कर रहे हैं और शरीर में दर्द के कारण नींद नहीं आ पा रही है तो दवाई लेने की बजाए आप गुनगुने दूध में हल्दी डालकर पिएं। इससे आपको कुछ ही देर में राहत महसूस होगी। रात में नींद भी अच्छा आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Easy home remedies for pain relief in Hindi
नारियल का तेल - फोटो : Pixabay

कभी-कभी घंटों ऑफिस में कुर्सी पर बैठे रहने की वजह से पैरों में अत्यधिक दर्द महसूस होता है, जिससे रात को सहीं से नींद नहीं आ पाती है। इसके लिए नारियल के तेल या जैतून के तेल से पैरों के तलवों में मालिश करें, इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी, साथ ही रक्त संचार भी सही होगा। इससे पैर के तलवों में होने वाली जलन से भी निजात मिलेगी। इसके अलावा लेमन ग्रास ऑयल, लौंग का तेल, लैवडंर ऑयल आदि से बॉडी मसाज करने पर पूरे शरीर को आराम मिलता है। इससे मांसपेशियों का दर्द दूर होता है।

विज्ञापन
Easy home remedies for pain relief in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेट में मरोड़ होने पर ब्लैक टी में नींबू का रस मिलाकर पिएं, इससे आपको आराम मिलेगा। अगर आपके सिर में दर्द हो रहा है तो अदरक वाली चाय बनाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो दूध डालकर चाय बना सकते हैं या फिर बिना दूध की चाय भी ले सकते हैं। कुछ देर आराम करने के बाद आपको सिरदर्द, भारीपन में आराम मिलेगा।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed