{"_id":"5e18215c8ebc3e87ba645749","slug":"drinking-tea-could-extend-your-lifespan-by-more-than-a-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाय पीने से बढ़ती है उम्र, मौत का जोखिम हो जाता है कम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
चाय पीने से बढ़ती है उम्र, मौत का जोखिम हो जाता है कम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अदरक वाली चाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो जमकर पीजिए। एक नए अध्ययन का कहना है कि चाय पीने से न सिर्फ सेहत में सुधार होता है बल्कि आपकी उम्र भी बढ़ती है। चाय पीने वालों को हृदय से जुड़ी बीमारियां भी कम होती हैं और मौत का जोखिम भी कम रहता है। इस अध्ययन में कहा गया है कि जो लोग कम से कम हफ्ते में तीन बार चाय का सेवन करते हैें वो स्वस्थ रहते हैं और उनकी उम्र भी बढ़ जाती है। अगली स्लाइड में पढ़िए अध्ययन में और क्या कहा गया है?
2 of 4
चाय
यह अध्ययन चीन की राजधानी पेइचिंग में अकादमी ऑफ मेडिकल साइंसेज में हुआ है। इस अध्ययन से जुड़े लेखक शिनयान वांग का कहना है कि चाय पीने से मृत्यु का जोखिम कम हो जाता है। चाय पीने वाले लोगों के सेहत पर सकारात्मक असर देखा गया है। यह अध्ययन यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिन कार्डियॉलजी में प्रकाशित हुआ है।
3 of 4
tea
- फोटो : Social Media
इस अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटा गया था। एक समूह में चाय पीने वाले और दूसरे समूह में चाय का सेवन नहीं करने वाले या कम करे वाले प्रतिभागी रखे गए। दोनों समूहों पर अध्ययनकर्ताओं ने करीब सात साल तक नजर रखी और उनका विश्लेषण किया। इस अध्ययन में देखा गया कि चाय न पीने वालों की तुलना में जो लोग चाय पीने के शौकीन थे और हफ्ते में तीन बार से ज्यादा चाय पीते थे उनकी उम्र बढ़ी और वो सेहतमंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सांकेतिक तस्वीर
अध्ययन में यह भी देखा गया कि चाय पीने वालों को हृदय से संबंधित बीमारियों का जोखिम भी कम रहता है। ऐसे में अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो आप बिना घबराहट के जमकर चाय पिएं। हालांकि, आप दूध की जगह ग्रीन टी ले क्योंकि इसका सेवन करने वालों को दिल से जुड़ी बीमारियों को जोखिम पच्चीस फीसदी कम हो जाता है अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि ग्रीन टी में पॉलिफेनॉल्स की मात्रा अधिक होती है जो कि हृदय से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कर करता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।