दुनिया की एक बड़ी आबादी बढ़े हुए वजन की समस्याओं से परेशान है। वजन बढ़ने के साथ कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आहार, व्यायाम और जीवनशैली में कुछ बदलाव करके वजन कम करने में सफलता मिल सकती है। हाल ही में द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगले 10 वर्षों में 18-24 साल के युवाओं में मोटापे का खतरा चार से छह गुना तक बढ़ सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए वजन कम करने वाले उपायों पर सभी लोगों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
सलाह: मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में बेहद कारगर हैं यह तीन पेय पदार्थ, 30 दिनों में ही कम होने लगेगा वजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेटाबॉलिज्म और वजन कम होने का संबंध
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मेटाबॉलिज्म का ठीक रहना वजन को आसानी से कम करने में सहायक माना जाता है। हाई मेटाबॉलिज्म, कैलोरी को आसानी से बर्न करने में मदद करती है जिस आधार पर वजन को कम किया जा सकता है। आइए ऐसे ही कुछ घरेलू पेय पदार्थों के बारे में जानते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के साथ शरीर से सूजन और वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इन तीन साधारण से पेय को आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं।
नींबू, अदरक और शहद से बना पेय
इस पेय को बनाने के लिए आपको एक लीटर पानी, दो नींबू, एक इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक, आधा चम्मच काली मिर्च, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस चाहिए। सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालें। अब इसमें नींबू का रस निचोड़क अदरक और काली मिर्च डालें। इसे उबालने के बाद ठंडा होने दें, पानी को छान लें, इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। वजन घटाने में नींबू बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह इंसुलिन प्रतिरोध और शरीर में जमे फैट की मात्रा को भी कम कर सकता है। दूसरी ओर, अदरक भूख को कम कर सकता है और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देता है।
दालचीनी जीरा और काली मिर्च का पेय
इस पेय को बनाने के लिए आपको एक लीटर पानी, 3 चम्मच जीरा, 2 इंच दालचीनी, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू की आवश्यकता होगी। ड्रिंक बनाने के लिए एक पैन में एक लीटर पानी डालें। अब इसमें जीरा, काली मिर्च और दालचीनी डालें और इसे पांच-सात मिनट तक उबलने दें। पेय को छान लें, इसमें शहद और नींबू मिलाकर गुनगुना करके इसका सेवन कर सकते हैं। दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और वजन घटाने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मधुमेह से लड़ने में मदद करता है। वहीं जीरा पाचन के लिए अच्छा होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
ग्रीन टी और मिंट ड्रिंक
इस पेय को बनाने के लिए आपको दो चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां, 6-7 पुदीने की पत्तियां और एक कप गर्म पानी की आवश्यकता होगी। ड्रिंक बनाने के लिए एक पैन लें और उसमें एक कप पानी और पुदीने की पत्तियां डालें। इसे पांच मिनट तक उबलने दें। अब हरी चाय की पत्तियां डालें और उन्हें तीन मिनट के लिए छोड़ दें। चाय को छान कर इसका सेवन करें। मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के साथ वजन कम करने में इसे सहायक माना जाता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।