{"_id":"5ac6fee34f1c1b99618b5d63","slug":"does-too-much-sleep-increase-diabetes-risk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस उम्र के बच्चों का ज्यादा देर तक सोना दे सकता है नुकसान, रिसर्च में खुलासा","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
इस उम्र के बच्चों का ज्यादा देर तक सोना दे सकता है नुकसान, रिसर्च में खुलासा
Sat, 07 Apr 2018 08:22 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आपको पता है कि रात में पर्याप्त नींद नहीं लेने वाले बच्चों को टाइप 2 मधुमेह होने का खतरा अधिक होता है। ब्रिटेन में लंदन की सेंट जॉर्जेज यूनिवर्सिटी में अनुसंधानकर्ताओं ने ब्रिटेन में नौ से 10 आयु वर्ग के 4525 बच्चों के शारीरिक माप, उनके रक्त के नमूने और प्रश्नावली आंकड़ा एकत्र किया।
2 of 3
अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि जो बच्चे अधिक देर तक सोते हैं उनका वजन अपेक्षाकृत कम होता है। नींद के समय का इन्सुलिन, इन्सुलिन प्रतिरोधक और रक्त में ग्लुकोज के साथ विपरीत संबंध है यानी यदि नींद का समय अधिक होगा, तो इन्सुलिन, इन्सुलिन प्रतिरोधक और रक्त में ग्लुकोज का स्तर कम होगा। इसलिए ब्रिटेन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) 10 साल के बच्चे को 10 घंटे की नींद की सलाह देता है।
3 of 3
यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्रिस्टोफर जी ओवेन ने कहा, ‘‘इस रिपोर्ट से पता चलता है कि जीवन के शुरूआती वर्षों से नींद का समय बढ़ाने से शरीर की चर्बी और टाइप 2 मधुमेह का स्तर कम करने में मदद मिलती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ बचपन में पर्याप्त नींद के संभावित लाभों का फायदा युवावस्था में स्वास्थ्य को मिल सकता है।’’ यह अध्ययन पीडिएट्रिक्स पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।