फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस व्यक्ति के शरीर में दो की जगह मिली तीन किडनी, जानें किस स्थिति में होता है ऐसा

Sun, 10 May 2020 11:07 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 10 May 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Doctor find third kidney in man after back pain medically surprised to discover that he has 3 kidneys
व्यक्ति को पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द शुरू होने के बाद यह मामला सामने आया - फोटो : Social Media

ब्राजील के एक व्यक्ति के शरीर में तीन किडनी देखी गईं है और सुखद आश्चर्य की बात यह है कि तीनों ही सामान्य तरीके काम कर रही हैं। 38 साल के इस व्यक्ति को पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द शुरू होने के बाद यह मामला सामने आया। पेट दर्द से पीड़ित यह व्यक्ति जब डॉक्टर के पास पहुंचा और तो डॉक्टर ने उसका सीटी स्कैन कराने को कहा। सीटी स्कैन में ही पता चला कि उसके शरीर में तीन किडनी है। यह व्यक्ति ब्राजील की राजधानी साओ पाउलो का रहने वाला है। 

Doctor find third kidney in man after back pain medically surprised to discover that he has 3 kidneys
व्यक्ति को पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द शुरू होने के बाद यह मामला सामने आया - फोटो : The New England Journal of Medicine
  • किडनी से जुड़ी समस्या नहीं मिली

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन पत्रिका में इस संबंध में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति को स्लिप डिस्क की समस्या थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने स्लिप डिस्क का इलाज किया गया और फिर उसे छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज के शरीर में किडनी से जुड़ी कोई समस्या नहीं मिली। व्यक्ति के शरीर में तीन किडनी पाए जाने के इस मामले से डॉक्टर भी हैरान है। 

Doctor find third kidney in man after back pain medically surprised to discover that he has 3 kidneys
kidney - फोटो : pixa
  • दुर्लभ स्थिति 

लाइव साइंसेज और ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक दुर्लभ स्थिति है। ऐसी स्थिति तब बनती है जब गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के विकास में कोई एक किडनी दो हिस्सों में बंट जाती है। हालांकि इसका पता नहीं चल पाता है कि शरीर में ऐसे बदलाव हुए हैं, क्योंकि ऐसा  होने पर उनमें कोई असामान्य लक्षण नहीं दिखाई देते। किसी तरह की जांच के दौरान ही इसका पता चल पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor find third kidney in man after back pain medically surprised to discover that he has 3 kidneys
व्यक्ति को किडनी के लिए किसी खास ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है - फोटो : Social media
  • किडनी के ट्रीटमेंट की जरुरत नहीं

डॉक्टर ने जांच के बाद पाया कि उसे स्लिप डिस्क की भी समस्या थी, जिसका इलाज किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उस व्यक्ति को किडनी के लिए किसी खास ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। उसे दर्द के लिए पेनकिलर यानी दर्द निवारक दवा दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed